खबरे |

खबरे |

Droupadi Murmu: आज से असम के तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, सुखोई 30 जेट में भरेंगी उड़ान
Published : Apr 6, 2023, 11:50 am IST
Updated : Apr 6, 2023, 11:50 am IST
SHARE ARTICLE
President Murmu on a three-day visit to Assam from today
President Murmu on a three-day visit to Assam from today

राष्ट्रपति मुर्मू शनिवार को तेजपुर वायुसेना स्टेशन से सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगी।

गुवाहाटी :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को असम पहुंचेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुर्मू का विमान दोपहर में जोरहाट हवाई अड्डे पर उतरेगा और वहां से वह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान जाएंगी।

वह बागोरी में पार्क के पश्चिमी रेंज का दौरा करेंगी और फिर शाम को कोहोरा में केंद्रीय रेंज में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति शुक्रवार को सुबह पार्क में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में दो दिवसीय गज उत्सव-2023 का उद्घाटन करेंगी और बाद में गुवाहाटी में माउंट कंचनजंगा अभियान-2023 को झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को मुर्मू गुवाहाटी में गौहाटी उच्च न्यायालय के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भी हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू शनिवार को तेजपुर वायुसेना स्टेशन से सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगी। फिर वह दिल्ली रवाना हो जाएंगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 2009 में देश के इस अत्याधुनिक लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM