खबरे |

खबरे |

तेलंगाना पेपर लीक मामला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जमानत याचिका पर आज हो सकती है सुनवाई
Published : Apr 6, 2023, 12:44 pm IST
Updated : Apr 6, 2023, 12:44 pm IST
SHARE ARTICLE
Telangana paper leak case: Hearing on BJP state president's bail plea possible today (फोटो साभार PTI)
Telangana paper leak case: Hearing on BJP state president's bail plea possible today (फोटो साभार PTI)

इस पर आज सुनवाई होने की उम्मीद है।

हैदराबाद : दसवीं कक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरफ्तार  भाजपा  की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बंडी संजय कुमार ने वारंगल की एक अदालत में जमानत याचिका दायर की है जिस पर गुरुवार यानि आज को सुनवाई की जा सकती है।

करीमनगर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के सदस्य संजय कुमार को पुलिस के एक दल ने मंगलवार देर रात उनके आवास से हिरासत में लिया था। सांसद के समर्थकों ने पुलिस को कुमार को हिरासत में लेने से रोकने की कोशिश की जिससे वहां तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

भाजपा की नेता एवं वकील रचना रेड्डी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ वारंगल अदातल में कल रात जमानत याचिका दायर की गई। इस पर आज सुनवाई होने की उम्मीद है। इसके अलावा तेलंगाना उच्च न्यायालय में एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की गई थी। उस पर भी आज सुनवाई की जा सकती है।’’

वकील करुणा सागर ने बताया कि तेलंगाना उच्च न्यायालय आज दोपहर को वारंगल मजिस्ट्रेट अदालत के रिमांड आदेश के खिलाफ संजय की ‘लंच मोशन’ याचिका पर सुनवाई कर सकता है। किसी आपात स्थिति में ‘लंच मोशन’ याचिकाओं को सूचीबद्ध किए बिना उसी दिन सुनवाई के लिए अदालतों में ले जाया सकता है।

तेलंगाना में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का एक प्रश्नपत्र एक ‘इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप’ के विभिन्न समूहों पर प्रसारित होने के बाद शहर की पुलिस ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद बंडी संजय कुमार को कदाचार के मामले में मुख्य आरोपी बनाया और उसके बाद बुधवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। फिर शाम को वारंगल की एक स्थानीय अदालत में उन्हें पेश किया गया, जिसने उन्हें तीन अन्य लोगों के साथ 19 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Location: India, Telangana, Hyderabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM