खबरे |

खबरे |

राहुल गांधी ने ब्रसेल्स में यूरोपीय संसद सदस्यों के साथ की बातचीत
Published : Sep 8, 2023, 10:37 am IST
Updated : Sep 8, 2023, 10:37 am IST
SHARE ARTICLE
Rahul Gandhi interacts with European Parliament Members in Brussels
Rahul Gandhi interacts with European Parliament Members in Brussels

11 सितंबर को राहुल गांधी नॉर्वे जाएंगे, जहां वह राजधानी ओस्लो में सांसदों से मुलाकात करेंगे।

लंदन: कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने यूरोप के तीन देशों के अपने दौरे की शुरुआत करते हुए वीरवार को ब्रसेल्स में यूरोपीय संसद के कुछ सदस्यों के साथ बंद कमरे में बैठक की।

सूत्रों के मुताबिक, बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में उनकी बैठक में जिन विषयों पर चर्चा की गई, उनमें मणिपुर में मानवाधिकार की स्थिति का मुद्दा भी शामिल है। इससे पहले जुलाई में यूरोपीय संघ ने एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसका शीर्षक “इंडिया, द सिच्युएशन इन मणिपुर” था। ब्रसेल्स में हुई चर्चा संसद के आधिकारिक दैनिक एजेंडे में शामिल नहीं थी। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने कहा कि चर्चा सफल रही।

कांग्रेस ने बैठक की पुष्टि करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “श्री राहुल गांधी ने यूरोपीय संसद के सदस्यों के साथ गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लिया। सांसद अलविना अलमेत्सा और सांसद पियरे लारौतुरौ ने इसकी मेजबानी की।” गांधी ने वीरवार को इसके बाद मानवाधिकार के मुद्दों पर केंद्रित नागरिक समाज संगठनों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। दिन का समापन बेल्जियम स्थित भारतीय प्रवासियों के साथ रात्रि भोज पर बातचीत के साथ हुआ।

गांधी आज ब्रसेल्स में उद्योगपतियों के साथ बैठक और मीडिया से बातचीत के बाद पेरिस के लिए रवाना हो जाएंगे। आज फ्रांस की राजधानी में मीडिया को संबोधित करने का उनका कार्यक्रम है।

इसके बाद 11 सितंबर को राहुल गांधी नॉर्वे जाएंगे, जहां वह राजधानी ओस्लो में सांसदों से मुलाकात करेंगे। वह अनिवासी भारतीयों से भी मिलेंगे और ओस्लो विश्वविद्यालय में एक बैठक में हिस्सा लेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस गांधी के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रही है। गांधी का जी20 शिखर सम्मेलन के समापन के एक दिन बाद 12 सितंबर की रात स्वदेश लौटने का कार्यक्रम है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM