खबरे |

खबरे |

PM मोदी ने नेतन्याहू से कहा- इस मुश्किल घड़ी में इजराइल के साथ हैं भारत के लोग
Published : Oct 11, 2023, 10:59 am IST
Updated : Oct 11, 2023, 10:59 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मोदी ने इजराइल में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया।

New Delhi:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अपने इजराइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू से कहा कि इस मुश्किल घड़ी में भारत के लोग उनके देश के साथ दृढ़ता से खड़े हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री ने हमास के खिलाफ जवाबी हमलों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन कर अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। हमास के चरमपंथियों ने इजराइल की दक्षिणी सीमा पर सप्ताहांत में हमले कर सैकड़ों इजराइलियों को मार दिया था।

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि उन्होंने मारे गये और घायल हुए लोगों के प्रति अपनी गहन संवेदना प्रकट की। मोदी ने इजराइल में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। नेतन्याहू ने मोदी को पूरे सहयोग का आश्वासन दिया।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के फोन कॉल के लिए और मौजूदा हालात पर जानकारी देने के लिए उन्हें शुक्रिया अदा करता हूं। भारत की जनता इस मुश्किल घड़ी में मजबूती से इजराइल के साथ खड़ी है। भारत आतंकवाद के सभी स्वरूपों की पुरजोर और स्पष्ट रूप से निंदा करता है।’’ हमास चरमपंथियों द्वारा इस सप्ताहांत में इजराइल पर किये गये अभूतपूर्व हमले के बाद इजराइल के युद्धक विमान गाजा पर निशाना साध रहे हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM