खबरे |

खबरे |

भारत को विश्व की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनाना लक्ष्य : प्रधानमंत्री मोदी
Published : Jan 12, 2023, 7:24 pm IST
Updated : Jan 12, 2023, 7:24 pm IST
SHARE ARTICLE
The goal is to make India one of the top three economies of the world: PM Modi
The goal is to make India one of the top three economies of the world: PM Modi

उन्होंने कहा, ‘‘आज हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और हमारा लक्ष्य भारत को विश्व की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करना है।

हुब्बल्लि (कर्नाटक) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनका लक्ष्य भारत को विश्व की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करना है और इस आर्थिक विकास से युवाओं के लिए असंख्य अवसर पैदा होंगे।.

यहां राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में मोदी ने युवाओं को भारत की यात्रा का ‘‘प्रेरक शक्ति’’ बताया और कहा कि उनके सपने व उनकी आकांक्षाएं अगले 25 साल में भारत की मंजिल तय करेंगी।.

उन्होंने कहा, ‘‘आज हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और हमारा लक्ष्य भारत को विश्व की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करना है। देश का यह आर्थिक विकास हमारे युवाओं के लिए असंख्य अवसर लाएगा।’’.

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की तरफ उम्मीदों की नजर से देख रही है और भारत में निवेश को आतुर है क्योंकि उसके पास दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी है।

उन्होंने कहा कि आज भारत कृषि के क्षेत्र में दुनिया की अग्रणी ताकत है और आने वाले समय में इस क्षेत्र में प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष से एक नयी क्रांति आने वाली है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे, नयी ऊंचाइयों पर जाने के लिए नए रास्ते खुलेंगे। खेल के क्षेत्र में भी आज भारत दुनिया की एक बड़ी शक्ति बनने की तरफ अग्रसर हो रहा है। यह भारत के युवाओं के सामर्थ्य के कारण ही संभव हो पा रहा है। आज गांव हो शहर हो या कस्बा, हर जगह उफान पर है, युवाओं का जज्बा।’’

मोदी ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले आठ-नौ वर्षों में एक मजबूत आधारशिला तैयार की है और इसी वजह से दुनिया में भारत को लेकर बहुत आशाएं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘खिलौनों से लेकर पर्यटन तक, रक्षा से लेकर डिजिटल तक भारत पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा है। इसलिए यह एक ऐतिहासिक समय है जब आशापूर्ण दृष्टि और अवसर एक साथ आ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि आज के युवा इन बदलावों के साक्षी बन रहे हैं और कल वे भविष्य के नेता बनेंगे।

युवा महोत्सव स्थल पर पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री ने यहां एक रोड शो भी किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर कतारों में खड़े लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

अपनी चलती कार के 'रनिंग बोर्ड' पर खड़े होकर मोदी ने भीड़ की ओर हाथ हिलाया ओर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान रास्ते के दोनों ओर खड़े लोगों में से कई को ‘‘मोदी, मोदी’’ और ‘‘भारत माता की जय’’ के नारे लगाते देखा गया।

कुछ स्थानों पर लोगों ने फूलों की पंखुड़ियों की बारिश की क्योंकि उनका काफिला धीरे-धीरे गुजर रहा था। भाजपा शासित कर्नाटक में मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Location: India, Karnataka, Hubballi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM