खबरे |

खबरे |

Namo Bharat train News: UPSC परीक्षा के चलते रविवार को सुबह छह से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेंगी नमो भारत ट्रेन सेवाएं
Published : Jun 13, 2024, 4:35 pm IST
Updated : Jun 13, 2024, 4:35 pm IST
SHARE ARTICLE
Due to UPSC exam, Namo Bharat train services will be available from 6 am to 10 pm on Sunday
Due to UPSC exam, Namo Bharat train services will be available from 6 am to 10 pm on Sunday

फिलहाल, नमो भारत ट्रेनें साहिबाबाद से गाजियाबाद के मोदी नगर उत्तर तक आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलती हैं।

Namo Bharat train News: आगामी संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा के मद्देनजर रविवार को सुबह छह से रात 10 बजे तक नमो भारत ट्रेन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। एक बयान के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर के आसपास स्थित केंद्रों पर परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सुबह 8 बजे के बजाय सुबह 6 बजे से सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है।

फिलहाल, नमो भारत ट्रेनें साहिबाबाद से गाजियाबाद के मोदी नगर उत्तर तक आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलती हैं। बयान में कहा गया है कि नमो भारत के परिचालन खंड के आसपास कई शैक्षणिक संस्थान हैं, जहां कई परीक्षार्थी अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जाते हैं।

बयान में कहा गया है कि आम तौर पर रविवार को ट्रेन सेवाएं सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध होती हैं, लेकिन आने वाले रविवार को ये सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध होंगी।( pti)

(For more news apart from Due to UPSC exam, Namo Bharat train services will be available from 6 am to 10 pm on Sunday., stay tuned to Rozana Spokesman hindi)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM