खबरे |

खबरे |

फ्रांस यात्रा से हमारी रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिलेगी: प्रधानमंत्री मोदी
Published : Jul 13, 2023, 10:48 am IST
Updated : Jul 13, 2023, 10:48 am IST
SHARE ARTICLE
PM MODI
PM MODI

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13-14 जुलाई को फ्रांस की यात्रा पर रहेंगे।

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी फ्रांस की यात्रा द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को नई गति प्रदान करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस रवाना होने से पहले अपने प्रस्थान बयान में कहा कि उनकी यह यात्रा बेहद खास है क्योंकि वह पेरिस में फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस या बैस्टिल दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति मैक्रों के साथ शामिल होंगे। इसमें भारतीय सेना के तीनों सेवाओं की एक टुकड़ी भी हिस्सा ले रही है। भारतीय सशस्त्र बलों की 269 सदस्यीय तीनों सेनाओं की टुकड़ी दो सी-17 ग्लोबमास्टर विमानों में सवार होकर बृहस्पतिवार को पेरिस के लिए रवाना हुई थी। इसमें फ्रांसिसी लड़ाकू विमानों के साथ भारतीय वायु सेना के कम से कम तीन राफेल लड़ाकू विमान भी हिस्सा लेंगे।

इस बात पर जोर देते हुए कि इस वर्ष भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ है, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश गहरे विश्वास व प्रतिबद्धता के साथ रक्षा, अंतरिक्ष, व्यापार, निवेश, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में निकटता से सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हम क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी मिलकर काम करते हैं।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13-14 जुलाई को फ्रांस की यात्रा पर रहेंगे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM