खबरे |

खबरे |

मप्र: आज ग्वालियर का दौरा करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू
Published : Jul 13, 2023, 10:45 am IST
Updated : Jul 13, 2023, 10:45 am IST
SHARE ARTICLE
MP: President Murmu will visit Gwalior today
MP: President Murmu will visit Gwalior today

पदाधिकारी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति के जय विलास पैलेस दौरे के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

भोपाल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर का एक दिवसीय दौरा करेंगी। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को बताया गया कि मुर्मू ग्वालियर में अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के एक पदाधिकारी ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रपति केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ग्वालियर स्थित आवास जय विलास पैलेस में दोपहर का भोजन करेंगी और जीवाजी राव सिंधिया संग्रहालय भी जाएंगी। पदाधिकारी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति के जय विलास पैलेस दौरे के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया तैयारियों की निगरानी कर रही हैं।"

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के पारंपरिक स्वागत के लिए जय विलास पैलेस में तैयारियां चल रही हैं और इस अवसर पर मंडलियां सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मुर्मू से पहले राजेंद्र प्रसाद, सर्वपल्ली राधाकृष्णन, ज्ञानी जैल सिंह, शंकर दयाल शर्मा, ए पी जे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल सहित तत्कालीन राष्ट्रपतियों ने जय विलास पैलेस का दौरा किया है।’’ जय विलास पैलेस का निर्माण 1874 में ब्रिटिश राज में ग्वालियर के महाराजा जयाजीराव सिंधिया ने कराया था, जबकि महल का प्रमुख हिस्सा अब जीवाजी राव सिंधिया संग्रहालय है। इसका एक हिस्सा सिंधिया के कुछ वंशजों का निवास है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM