खबरे |

खबरे |

पुलवामा हमले की वर्षगांठ पर राजनाथ ने कहा, देश शहीद जवानों के बलिदान को नमन करता है
Published : Feb 14, 2023, 1:54 pm IST
Updated : Feb 14, 2023, 1:54 pm IST
SHARE ARTICLE
On the anniversary of the Pulwama attack, Rajnath said, the country salutes the sacrifice of the martyred soldiers.
On the anniversary of the Pulwama attack, Rajnath said, the country salutes the sacrifice of the martyred soldiers.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमारे साहसी जवानों को श्रद्धांजलि, जिन्होंने 2019 में पुलवामा में आज ही के दिन अपने प्राण न्योछावर कर दिए।...

New Delhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में 2019 के आतंकवादी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश इन जवानों के साहस और बलिदान को नमन करता है।.

सिंह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘साल 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में अपना बलिदान देने वाले बहादुर जवानों के प्रति मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। यह देश वीरगति को प्राप्त हुए इन जवानों के साहस और बलिदान को नमन करता है। उनके परिवारों के साथ पूरा देश मज़बूती के साथ खड़ा है।’’. ज्ञात हो कि एक आत्मघाती हमलावर ने सीआरपीएफ के काफिले में अपने वाहन से टक्कर मार कर विस्फोट किया था। इस हमले में 40 से अधिक सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था।.

जवाबी कार्रवाई में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी शिविरों को निशाना बनाया था।. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी ट्विटर पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमारे साहसी जवानों को श्रद्धांजलि, जिन्होंने 2019 में पुलवामा में आज ही के दिन अपने प्राण न्योछावर कर दिए। हम अपनी सतर्कता बनाए रखते हुए और सीमा पार आतंकवाद का मुकाबला करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।’’.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM