खबरे |

खबरे |

15 जून को फिल्म निर्देशक राजामौली से मिलेंगे अमित शाह, तेलंगाना के खम्मम में जनसभा को भी करेंगे संबोधित
Published : Jun 14, 2023, 12:12 pm IST
Updated : Jun 14, 2023, 12:12 pm IST
SHARE ARTICLE
Amit Shah will meet film director Rajamouli on June 15
Amit Shah will meet film director Rajamouli on June 15

राजामौली ‘आरआरआर’ और ‘बाहुबली’ जैसी फिल्मों के निर्देशक हैं।

हैदराबाद : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को यहां सुपरहिट फिल्म निर्माता एस. एस. राजामौली से मुलाकात करेंगे, जो ‘आरआरआर’ और ‘बाहुबली’ जैसी फिल्मों के निर्देशक हैं। भाजपा की तेलंगाना इकाई के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

शाह बुधवार रात को विशेष विमान से हैदराबाद आएंगे और बृहस्पतिवार को वह हैदराबाद से लगभग 200 किलोमीटर दूर खम्मम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। तेलंगाना भाजपा के प्रवक्ता एन. वी. सुभाष ने बताया, ‘‘अमित शाह राजामौली और राज्य के कुछ अन्य प्रमुख लोगों से मुलाकात करेंगे। उनका तेलंगाना दौरा भाजपा के एक महीने तक चलने वाले ‘महा जनसंपर्क अभियान’ का हिस्सा है।’’

पिछले साल मई में शाह ने यहां ‘आरआरआर’ अभिनेता जूनियर एनटीआर से मुलाकात की थी। इसी साल मार्च में उन्होंने अभिनेता राम चरण और उनके पिता तथा तेलुगु सिनेमा के दिग्गज चिरंजीवी से भी मुलाकात की।

हैदराबाद से शाह हेलिकॉप्टर से भद्राचलम पहुंचेंगे और श्रीराम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करेंगे। वहां से भाजपा के वरिष्ठ नेता खम्मम पहुंचेंगे और आंध्र प्रदेश (अविभाजित) के पूर्व मुख्यमंत्री एन. टी. रामाराव की प्रतिमा को माल्यार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद गृह मंत्री सड़क मार्ग से विजयवाड़ा जाएंगे और रात में विशेष उड़ान से अहमदाबाद पहुंचेंगे। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विकल्प के रूप में उभरने का लक्ष्य लेकर भाजपा शाह की जनसभा को सफल बनाना चाहती है।

Location: India, Telangana, Hyderabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM