खबरे |

खबरे |

भारत में कोविड-19 के 547 नये मामले
Published : Nov 14, 2022, 10:48 am IST
Updated : Nov 14, 2022, 10:48 am IST
SHARE ARTICLE
547 new cases of Covid-19 in India
547 new cases of Covid-19 in India

आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है, जबकि Covid-19 से उबरने की दर बढ़कर 98.79 प्रतिशत हो गयी है।

नई दिल्ली :  भारत में कोविड-19 के 547 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 4,46,66,924 हो गयी। भारत में अप्रैल 2022 के बाद पहली बार कोविड-19 के दैनिक मामले एक हज़ार से कम दर्ज किए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे तक जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कारण महाराष्ट्र में एक मरीज़ की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,532 हो गयी है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 9,468 रह गयी है। अप्रैल 2020 से पहली बार उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या में 10 हज़ार तक की कमी आई है।

आठ अप्रैल 2020 को देश में कोविड-19 के 540 मामले सामने आये थे।

आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से उबरने की दर बढ़कर 98.79 प्रतिशत हो गयी है।.

बीते 24 घंटे में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 2,839 की कमी दर्ज की गयी है। इस बीमारी से उबरने वाले मरीज़ों की संख्या बढ़कर 4,41,26,924 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 219.80 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।.

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।.

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM