खबरे |

खबरे |

अदालत ने राहुल गांधी के वायनाड कार्यालय के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमे पर रोक लगाई
Published : Jul 15, 2023, 11:20 am IST
Updated : Jul 15, 2023, 11:20 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मामले में राहुल गांधी के वायनाड कार्यालय के कर्मचारियों पर महात्मा गांधी की एक तस्वीर को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

कोच्चि:  केरल हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायनाड कार्यालय के चार कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज एक मामले में कार्यवाही पर रोक लगा दी है। इस मामले में राहुल गांधी के वायनाड कार्यालय के कर्मचारियों पर महात्मा गांधी की एक तस्वीर को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। महात्मा गांधी की तस्वीर कार्यालय के अंदर रखी थी।

न्यायमूर्ति राजा विजयराघवन ने पिछले साल दर्ज मामले में चार कर्मचारियों के खिलाफ एक स्थानीय अदालत में कार्यवाही पर रोक लगाते हुए अंतरिम आदेश जारी किया

पिछले साल जून में, माकपा की छात्र शाखा ने एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यालय में कथित तौर पर तोड़फोड़ की थी। बाद में एक वकील द्वारा दायर शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था, जिसमें दावा किया गया था कि अज्ञात व्यक्तियों ने महात्मा गांधी की तस्वीर को नुकसान पहुंचाया था।

केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी के कार्यालय के कर्मचारियों ने ही प्रदर्शनकारियों पर दोष मढ़ने के लिए महात्मा गांधी की तस्वीर को नुकसान पहुंचाया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM