खबरे |

खबरे |

पीएम नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को चंदन की लकड़ी से बना सितार किया भेंट
Published : Jul 15, 2023, 10:10 am IST
Updated : Jul 15, 2023, 10:10 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मोदी ने मैक्रों की पत्नी ब्रिगिट मैक्रों को चंदन की लकड़ी से बने एक डिब्बे में पोचमपल्ली रेशम इकत भेंट किया है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय फ्रांस यात्रा समाप्त हो गई है. फ्रांस दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने उनके लिए एक निजी रात्रिभोज का आयोजन किया। इस बीच दोनों देशों के बीच उपहारों का भी आदान-प्रदान हुआ।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को चंदन से बना सितार भेंट किया है. अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रपति मैक्रों को उपहार में दी गई सितार की प्रतिकृति में ज्ञान, संगीत, कला, वाणी, बुद्धि और विद्या की देवी मानी जाने वाली सरस्वती की तस्वीरें हैं। इस सितार पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आकृति भी बनी हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति मैक्रों को उपहार में दिया गया सितार शुद्ध चंदन से बना है। चंदन की नक्काशी की कला दक्षिणी भारत में सदियों से प्रचलित एक उत्कृष्ट और प्राचीन शिल्प है।

 इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने मैक्रों की पत्नी ब्रिगिट मैक्रों को चंदन की लकड़ी से बने एक डिब्बे में पोचमपल्ली रेशम इकत भेंट किया है। पोचमपल्ली रेशम इकत कपड़ा, जिसकी जड़ें तेलंगाना के पोचमपल्ली शहर में हैं, भारत की समृद्ध कपड़ा विरासत का एक नायाब नमूना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न को 'मार्बल इनले वर्क टेबल' उपहार में दिया। 'मार्बल इनले वर्क' अर्ध-कीमती पत्थरों का उपयोग करके संगमरमर पर बनाई गई आकर्षक कलाकृतियों में से एक है। यह संगमरमर राजस्थान के मकराना शहर में पाया जाता है।

इसके अलावा मोदी ने फ्रांस की संसद के अध्यक्ष येल ब्रॉन-पिवेट को हाथ से बुना हुआ 'रेशम कश्मीरी कालीन' उपहार में दिया

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM