खबरे |

खबरे |

कैग की रिपोर्ट से साबित हुआ कि ‘उड़ान’ योजना सिर्फ ‘जुमला’ है: खड़गे
Published : Aug 19, 2023, 4:38 pm IST
Updated : Aug 19, 2023, 4:38 pm IST
SHARE ARTICLE
 Kharge(file photo)
Kharge(file photo)

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि लोगों को इस योजना के नाम पर सिर्फ ‘‘झूठ और जुमले’’ मिले हैं।

New Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को दावा किया कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की एक रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है कि केंद्र की महात्वाकांक्षी ‘उड़ान’ योजना 93 प्रतिशत हवाई मार्गों पर लागू नहीं है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि लोगों को इस योजना के नाम पर सिर्फ ‘‘झूठ और जुमले’’ मिले हैं। सरकार ने द्वितीय और तृतीय श्रेणी के शहरों में जनता के लिए हवाई यात्रा को किफायती बनाने के लिए 21 अक्टूबर, 2016 को ‘उड़ान’ (उड़े देश का आम नागरिक) के नाम से योजना शुरू की थी।

खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी सरकार का हवाई चप्पल पहन, हवाई सफ़र करने का वादा उनके हर वादे की तरह हवा-हवाई हो गया! ये हम नहीं कह रहे हैं, कैग की रिपोर्ट कह रही है! योजना 93 प्रतिशत हवाई मार्गों पर नहीं चली। विमान सेवा परिचालन कंपनियों का स्वतंत्र ऑडिट भी नहीं हुआ। बहुप्रचारित हेलीकॉप्टर सेवाएं भी ठप रहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘नहीं मिली ‘उड़ान’, सिर्फ़ झूठी बातें और जुमलों का बखान! ऐसी नाकारा सरकार को अब माफ़ नहीं करेगा हिंदुस्तान!’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM