खबरे |

खबरे |

Weather Update Today: देश के ज्यादातर राज्यों में 24 फरवरी तक बारिश और ओलावृष्टि की भविष्यवाणी, अलर्ट जारी
Published : Feb 20, 2024, 11:38 am IST
Updated : Feb 24, 2024, 10:47 am IST
SHARE ARTICLE
Weather Update Today Rain and hailstorm predicted in most states of the country till February 24
Weather Update Today Rain and hailstorm predicted in most states of the country till February 24

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो आईएमडी के मुताबिक 20- 21 फरवरी के बीच दिल्ली में बारिश हो सकती है.

Weather Update Today News In Hindi: देश के कई हिस्सों में सर्दी लगभग खत्म हो गई है। हालांकि, पश्चिमी हिमालय में बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण ज्यादातर राज्यों में मौसम बदल गया है.भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले कुछ दिनों में देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश होने वाली है. साथ ही 22  फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 20 - 21 फरवरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 20 से 22 फरवरी और राजस्थान में 20 फरवरी को बारिश की संभावना है.

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो आईएमडी के मुताबिक 20- 21 फरवरी के बीच दिल्ली में बारिश हो सकती है. इस पूरे हफ्ते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.

अन्य जगहों पर मौसम की स्थिति

 20 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 30 से 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 1 या 2 स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है. सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में भी हल्की बारिश की संभावना है।

स्काईमैट वेदर के मुताबिक, 20 से 21 फरवरी तक उत्तराखंड में कई जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है. 20 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।

21 से 24 फरवरी के बीच सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। इस बीच असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उड़ीसा के कुछ इलाकों में सुबह घना कोहरा छा सकता है।

(For more news apart from Weather Update Today News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM