खबरे |

खबरे |

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बोधगया के महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना
Published : Oct 20, 2023, 3:51 pm IST
Updated : Oct 20, 2023, 3:51 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

राष्ट्रपति मुर्मू गया हवाई अड्डा पहुंचने के तुरंत बाद 1,500 साल पुराना महाबोधि मंदिर गईं।.

गया : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को यहां बोधगया के महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। राजभवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "राष्ट्रपति मुर्मू ने महाबोधि मंदिर में बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष प्रार्थना की। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर भी इस दौरान वहां मौजूद थे।" जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू गया हवाई अड्डा पहुंचने के तुरंत बाद 1,500 साल पुराना महाबोधि मंदिर गईं।.

दिन में, राष्ट्रपति का राज्य की तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम चरण में दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेने क कार्यक्रम है। उनके दौरे के मद्देनजर गया में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है।

राष्ट्रपति बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना और महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने बुधवार को अपने दौरे के पहले दिन पटना में बिहार के चौथे कृषि रोड मैप (2023-2028) का लोकार्पण किया। बाद में, उन्होंने उसी दिन पटना सिटी में श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब में मत्था टेका था।

Location: India, Bihar, Gaya

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM