खबरे |

खबरे |

महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के बाद भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत
Published : Sep 22, 2023, 12:17 pm IST
Updated : Sep 22, 2023, 12:17 pm IST
SHARE ARTICLE
photo-pti
photo-pti

लोकसभा में यह विधेयक बुधवार को पारित हुआ और राज्यसभा ने बृहस्पतिवार को इसे मंजूरी दी।

New Delhi: संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के एक दिन बाद शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला शाखा ने पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने वाले 128वें संविधान संशोधन विधेयक को बृहस्पतिवार को संसद की मंजूरी मिल गई। लोकसभा में यह विधेयक बुधवार को पारित हुआ और राज्यसभा ने बृहस्पतिवार को इसे मंजूरी दी।

भाजपा मुख्यालय में बड़ी संख्या में महिलाएं मोदी का स्वागत करने के लिए मौजूद थीं। इनमें सरकारी योजनाओं की लाभार्थी कई महिलाएं भी शामिल थीं। मोदी लाभार्थियों के एक समूह का अभिवादन करते हुए झुके। लाभार्थियों के इस समूह ने माला पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्रियों निर्मला सीतारमण एवं स्मृति ईरानी सहित पार्टी के कई नेता इस अवसर पर उपस्थित थे। नड्डा ने विधेयक के पारित होने को ऐतिहासिक बताया और इस उपलब्धि का श्रेय मोदी की दूरदर्शिता और संकल्प को दिया। 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM