खबरे |

खबरे |

Covid 19: भारत में एक दिन में सामने आए कोविड-19 के 94 नए मामले
Published : Jan 23, 2023, 10:54 am IST
Updated : Jan 23, 2023, 10:54 am IST
SHARE ARTICLE
Covid 19: 94 new cases of Kovid-19 surfaced in India in a day
Covid 19: 94 new cases of Kovid-19 surfaced in India in a day

आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 0.11 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक दर 0.08 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या ....

New Delhi:  भारत में एक दिन में कोविड-19 के 94 नए मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,934 हो गई।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,46,82,015 पर पहुंच गई है। वहीं, संक्रमण से दो और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,735 हो गई है। इनमें केरल द्वारा कोविड-19 से मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में शामिल किया गया एक मामला शामिल है। वहीं, दूसरा मामला उत्तर प्रदेश से संबंधित है, जहां एक मरीज ने रविवार को दम तोड़ दिया।

आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 0.11 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक दर 0.08 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत हो गई है। बीते 24 घंटे में देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 26 की कमी दर्ज की गई।.

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोविड-19 से उबरने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.81 प्रतिशत हो गई है। देश में कुल 4,41,49,346 लोग इस संक्रमण को मात दे चुके हैं, जबकि वायरस से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।.

आंकड़ों के मुताबिक, भारत में देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.28 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। संक्रमितों की संख्या 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए .

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM