खबरे |

खबरे |

Afghanistan Embassy News: अफगानिस्तान ने भारत में स्थायी रूप से बंद किया अपना दूतावास, जानें वजह
Published : Nov 24, 2023, 12:47 pm IST
Updated : Nov 24, 2023, 1:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Afghanistan Embassy News
Afghanistan Embassy News

अफगानी दूतावास ने आगे यह भी कहा कि हो सकता है कि कई लोग इस कदम को आंतरिक संघर्ष के रूप में दिखाए।

Afghanistan permanently closed its embassy in India News In Hindi : अफगानिस्तान ने भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित अपने दूतावास को स्थायी रूप से बंद करने का ऐलान कर दिया है. मिली जानकाकी के अनुसार अफगानिस्तान ने यह फैसला ‘भारत सरकार से लगातार मिल रही चुनौतियों’ को कारण लिया है. अफगानी दूतावास ने दिल्ली से अपने राजनयिक मिशन को बंद करने के फैसले पर एक बयान भी जारी किया है. जिसमें उसने कहा है कि यह फैसला भारत सरकार की लगातार चुनौतियों के कारण  हमने 23 नवंबर, 2023 से दूतावास को बंद करने का फैसला लिया है. बयान में यह भी कहा गया है कि यह फैसला 30 सितंबर को अफगान दूतावास का संचालन बंद करने के बाद लिया गया है. यह कदम हमने इस उम्मीद में उठाया था कि नई दिल्ली में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ अफगानिस्तान के दूतावास के सामान्य कामकाज के प्रति भारत सरकार का रुख अनुकूल रूप से बदलेगा। 

अफगानी दूतावास ने आगे यह भी कहा कि हो सकता है कि कई लोग इस कदम को आंतरिक संघर्ष के रूप में दिखाए। अफगान दूतावास ने अपने बयान में यह भी कहा कि भारत में दूतावास अफगान मिशन के समर्थ के लिए दूतावास भारत का धन्यवाद करता है. हमारे पास संसाधनों की कमी होने के बाबजूद और काबुल में वैध सरकार की अनुपस्थिति में  भी हमने अफगानी लोगों और उसकी बेहतरी के लिए काफी प्रयास किया। पर फिर भी पिछले दो सालों और तीन महीनों में भारत में अफगान समुदाय में छात्रों और व्यापारीयों की महत्वपूर्ण गिरावट देखी गई. अफगान शरणार्थी,  छात्र और व्यापारी सभी देश छोड़ रहे हैं. अगस्त 2021 के बाद से भारत में अफगानियों की संख्या आधी हो गई है. उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान बहुत सीमित नए वीज़ा जारी किए गए. 

गौरतलब है कि नई दिल्ली में अफगान दूतावास अपदस्थ अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी की पिछली सरकार द्वारा नियुक्त कर्मचारियों की मदद से भारतीय अधिकारियों की अनुमति से चलाया जाता था। हालांकि, इसके बाद भारत ने अगस्त 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा करने वाली तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM