खबरे |

खबरे |

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने पहुंची दिल्ली
Published : Dec 24, 2022, 3:58 pm IST
Updated : Dec 24, 2022, 3:58 pm IST
SHARE ARTICLE
Congress's 'Bharat Jodo Yatra' reaches Delhi
Congress's 'Bharat Jodo Yatra' reaches Delhi

राहुल गांधी की अगुवाई में यात्रा शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर के रास्ते दिल्ली में दाखिल हुई। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी कुछ दूरी तक इस यात्रा...

New Delhi :  कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के शनिवार को दिल्ली में दाखिल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र सरकार पर कोविड के बहाने राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि कोई भी इस यात्रा को नहीं रोक सकता। हालांकि, पार्टी ने कहा कि अगर सरकार वैज्ञानिकों की राय के आधार पर कोई प्रोटोकॉल तय करती है तो उसका पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में यह यात्रा शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर के रास्ते दिल्ली में दाखिल हुई। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी कुछ दूरी तक इस यात्रा में शामिल हुईं।

कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के अलावा बहुजन समाज पार्टी के सांसद श्याम सिंह यादव और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेता टी सुमथि ने भी राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने अपनी मां सोनिया गांधी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘जो मोहब्बत इनसे मिली है, वही देश से बांट रहा हूं।’’

यात्रा सुबह लगभग 10 बजे दक्षिणी दिल्ली में आश्रम चौक पहुंची जहां ‘जयराम आश्रम’ में राहुल गांधी और अन्य सभी ‘भारत यात्रियों’ ने कुछ देर विश्राम किया। राहुल गांधी ने यहां सियाराम दरबार के दर्शन किए। अपराह्न लगभग एक बजे यह यात्रा फिर से शुरू हुई जो लाल किले तक जाएगी।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘‘यात्रा को 108 दिन हो गए हैं। आज के बाद से दो जनवरी तक विश्राम रहेगा ताकि कंटनेर की मरम्मत हो सके। इसके बाद तीन जनवरी को यात्रा फिर से आरंभ होगी।’’.

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी शनिवार शाम ‘राष्ट्रीय स्मृति स्थल’ पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वह महात्मा गांधी की समाधि ‘राजघाट’, पंडित जवाहरलाल नेहरू के स्मारक ‘शांति वन’, इंदिरा गांधी की समाधि ‘शक्ति स्थल’ और राजीव गांधी की समाधि ‘वीर भूमि’ और लाल बहादुर शास्त्री की समाधि ‘विजय घाट’ भी श्रद्धांजलि अर्पित करने जाएंगे।.

कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा और सरकार कोविड के बहाने राजनीति कर रहे हैं और यात्रा में अवरोध पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।.

उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी चीज इस यात्रा को नहीं रोक सकती...अगर विशेषज्ञों की राय के आधार पर सरकार कोई प्रोटोकॉल तय करती है तो हम उसे मानेंगे। वैसे कोविड को लेकर सबसे पहले इस सरकार को हमने आगाह किया था।’’.

यात्रा के दिल्ली में प्रवेश करने के मौके पर राहुल गांधी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर देश में डर और नफरत फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी के लोग मोहब्बत फैला रहे हैं।.

उन्होंने कहा, "इस यात्रा में अमीर, गरीब, किसान, मजदूर, हर धर्म और भाषा के लोग शामिल हैं। इस यात्रा में आपको नफरत नहीं दिखाई देगी। यहां सभी लोगों को मोहब्बत और इज्जत दी जाती है।".

उन्होंने कहा, "यह यात्रा, महंगाई, बेरोजगारी, डर और नफरत के खिलाफ है।"

कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यह यात्रा अब तक नौ राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा से गुजर चुकी है। राहुल गांधी के नेतृत्व में की जा रही पदयात्रा ने अब तक लगभग 3200 किलोमीटर की दूरी तय की है।.

यात्रा आठ दिनों के विराम के बाद उत्तर प्रदेश, पंजाब और अंत में जम्मू कश्मीर की ओर बढ़ेगी।

अब तक इस यात्रा में पूजा भट्ट, रिया सेन, सुशांत सिंह, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी और अमोल पालेकर जैसी फिल्मी और टेलीविजन हस्तियों के साथ-साथ समाज के कई अन्य वर्गों के लोगों की भागीदारी देखी गई है।.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास, शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सुप्रिया सुले, द्रमुक नेता कनिमोई और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन सहित कई अन्य हस्तियां भी समय-समय पर इस पदयात्रा में शामिल हुई हैं।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM