खबरे |

खबरे |

'भारत जोड़ो यात्रा' को बदनाम करने के लिए भाजपा ने वीडियो में की 'छेड़छाड़' : कांग्रेस का आरोप
Published : Nov 25, 2022, 5:37 pm IST
Updated : Nov 25, 2022, 5:37 pm IST
SHARE ARTICLE
Video 'tampered' by BJP to defame 'Bharat Jodo Yatra': Congress alleges
Video 'tampered' by BJP to defame 'Bharat Jodo Yatra': Congress alleges

अमित मालवीय द्वारा साझा किए गए वीडियो में दावा किया गया है कि मध्य प्रदेश में ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के दौरान "पाकिस्तान जिंदाबाद" के नारे लगाए गए थे।

New Delhi :  कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि "भारत जोड़ो यात्रा’’ के संबंध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी प्रकोष्ठ द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में "छेड़छाड़" की गई है ताकि बेहद सफल इस यात्रा को बदनाम किया जा सके।

भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय द्वारा साझा किए गए वीडियो में दावा किया गया है कि मध्य प्रदेश में ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के दौरान "पाकिस्तान जिंदाबाद" के नारे लगाए गए थे।

मालवीय ने यात्रा का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को पैदल चलते हुए देखा जा सकता है और 21 सेकंड की क्लिप के अंत में कथित रूप से "पाकिस्तान जिंदाबाद" के नारे की आवाज आती है।

मालवीय ने ट्वीट किया, "राहुल गांधी की भारत 'जोडो' यात्रा में शामिल होने के लिए ऋचा चड्ढा के सार्वजनिक आह्वान के बाद, खरगोन में 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' (वीडियो के अंत में सुनें) के नारे लगाए गए। कांग्रेस सांसद ने वीडियो पोस्ट किया और फिर गड़बड़ी सामने आने के बाद इसे हटा दिया। यह कांग्रेस की सच्चाई है...।’’

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के "डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट" द्वारा वीडियो में "छेड़छाड़" की गई ताकि "बेहद सफल" भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम किया जा सके।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "हम तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। हम इस तरह की रणनीति की खातिर तैयार हैं, और इसका परिणाम भुगतना होगा।"

रमेश ने एक अन्य ट्वीट में आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश सरकार ने छतरपुर जिले में हीरा खनन परियोजना से विस्थापित आदिवासी परिवारों को आज राहुल गांधी से मिलने से रोका और उन्हें "धमकी’’ दी।

उन्होंने कहा, "यह लोकतंत्र है -भाजपा की शैली का।"

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM