खबरे |

खबरे |

Manipur violence: सुरक्षाबलों ने 24 घंटों में 12 बंकर किए ध्वस्त , 7 जिलों में सर्च ऑपरेशन
Published : Jun 26, 2023, 12:58 pm IST
Updated : Jun 26, 2023, 12:58 pm IST
SHARE ARTICLE
Representative pic
Representative pic

मणिपुर में भड़की जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

इंफाल:  मणिपुर में  पिछले 53 दिनों से हिंसा जारी है। ऐसे में सुरक्षाबलों और पुलिस ने रविवार को राज्य के 7 जिलों में सर्च ऑपरेशन चलाया।  सुरक्षा बलों के तलाश अभियान के दौरान 12 बंकर नष्ट कर दिए गए और मोर्टार के छह गोले जब्त किए गए हैं। पुलिस ने रविवार रात बताया कि पिछले 24 घंटे में तामेंगलोंग, इंफाल ईस्ट, बिष्णुपुर, कांगपोकपी, काकचिंग और चुराचांदपुर जिलों में तलाश अभियान के दौरान बंकरों को नष्ट किया गया।

पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘ कुछ छिटपुट घटनाओं के कारण तनाव व्याप्त है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। ’’ बयान के अनुसार, तलाश अभियान के दौरान साहुमफाई में धान के एक खेत में मोर्टार के 51 एमएम के तीन तथा 84 एमएम के तीन गोले मिले और बिष्णुपुर जिले के कांगवई तथा एस. कोटलियान गांवों के पास एक आईईडी बरामद किया गया। बम निरोधक दलों ने मोर्टार और आईईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।

पूर्वोत्तर राज्य में पिछले महीने हुई जातीय हिंसा के बाद से कुल 1,100 हथियार, 13,702 गोला-बारूद और 250 बम बरामद किए गए हैं। राज्य पुलिस ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने के लिए, खाली मकानों में चोरी करने और आगजनी के आरोप में 135 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मणिपुर में मेइती और कुकी समुदाय के बीच मई की शुरुआत में भड़की जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

गौरतलब है कि मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। मणिपुर की 53 प्रतिशत आबादी मेइती समुदाय की है और यह मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहती है। वहीं, नगा और कुकी जैसे आदिवासी समुदायों की आबादी 40 प्रतिशत है और यह मुख्यत: पर्वतीय जिलों में रहती है।

Location: India, Manipur, Imphal

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM