खबरे |

खबरे |

राहुल गांधी ने सीखी बाइक रिपेयरिंग, दिल्ली के गैराज में काम करते आए नजर, तस्वीरें वायरल
Published : Jun 28, 2023, 4:55 pm IST
Updated : Jun 28, 2023, 4:55 pm IST
SHARE ARTICLE
 Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

वह दिल्ली के करोल बाग में मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकानों पर पहुंचे और उनसे बातचीत की.

नई दिल्ली: राहुल गांधी अक्सर आम लोगों से मिलते हैं और उनकी समस्याएं सुनते हैं. उनके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. राहुल गांधी कभी ट्रक तो कभी बैलगाड़ी की सवारी करते नजर आते हैं. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक और तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह दिल्ली के करोल बाग में मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकानों पर पहुंचे और उनसे बातचीत की.

rahul gandhirahul gandhi

कांग्रेस ने फेसबुक पर पूर्व पार्टी अध्यक्ष की तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें वह मोटरसाइकिल ठीक करना सीखते और मैकेनिक से बात करते नजर आ रहे हैं। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ''ये हाथ भारत बनाते हैं। इन कपड़ों पर लगी काली स्याही हमारी शान है. ऐसे हाथों को प्रोत्साहित करने का काम कोई जननेता ही करता है। दिल्ली के करोल बाग में एक मोटरसाइकिल मैकेनिक के साथ राहुल गांधी। 'भारत जोको यात्रा' जारी है।”

 

 rahul gandhi                                                                          rahul gandhi

राहुल ने इन लोगों के साथ अपनी बातचीत की तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट कीं और लिखा, '' रिंच बोल्ट घुमाने और भारत का पहिया चलाने वालो से सिख रहा हुं' तस्वीरों में राहुल गांधी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि राहुल गांधी ने हाथ में बाइक के पार्ट्स पकड़ रखे हैं. उनके सामने एक साइकिल खुली हुई है. कुछ लोग एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं. एक अन्य फोटो में राहुल स्क्रू ड्राइवर से बाइक के स्क्रू कसते नजर आ रहे हैं और एक अन्य फोटो में वह गैराज कर्मचारी से मशीन के बारे में जानकारी ले रहे हैं.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM