खबरे |

खबरे |

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करेगी YSR कांग्रेस
Published : Jul 28, 2023, 12:03 pm IST
Updated : Jul 28, 2023, 12:03 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

YSRCP के पास लोकसभा में 22 और राज्यसभा में नौ सांसद हैं। 

New Delhi:  युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) ने संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत केंद्र सरकार का समर्थन करने और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ द्वारा लाए जाने वाले अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करने का फैसला किया है।

छब्बीस दलों के विपक्षी गठबंधन ने प्रधानमंत्री से सदन के अंदर मणिपुर की स्थिति पर बयान देने की मांग करते हुए लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश किया है। नोटिस स्वीकार कर लिया गया है, लेकिन इस पर बहस की तारीख पर फैसला लिया जाना अभी बाकी है।

वाईएसआरसीपी संसदीय दल के नेता विजयसाई रेड्डी ने कहा, ‘‘अविश्वास प्रस्ताव लाने से देश को कैसे मदद मिलेगी? मणिपुर और दो पड़ोसी देशों में अशांति के इस दौर में केंद्र सरकार को कमजोर करने की कोशिश करना राष्ट्रीय हित में नहीं है।’’

रेड्डी ने कहा, ‘‘यह समय एक-दूसरे के खिलाफ नहीं, बल्कि साथ मिलकर काम करने का है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी सरकार का समर्थन करेगी और अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करेगी।’’ 

YSRCP के पास लोकसभा में 22 और राज्यसभा में नौ सांसद हैं। 

वाईएसआर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी अगले सप्ताह राज्यसभा में दिल्ली सेवा अध्यादेश की जगह लाए जाने विधेयक पर सरकार के पक्ष में मतदान करेगी। संसद के ऊपरी सदन में विधेयक को सहजता से पारित कराने के वास्ते भारतीय जनता पार्टी (भापजा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए वाईएसआर कांग्रेस का समर्थन महत्वपूर्ण होगा।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM