खबरे |

खबरे |

आने वाले महीनों में कुछ FTA को अंतिम रूप देने की उम्मीद: पीयूष गोयल
Published : Jul 30, 2023, 11:02 am IST
Updated : Jul 30, 2023, 11:02 am IST
SHARE ARTICLE
Piyush Goyal
Piyush Goyal

भारत और ब्रिटेन के बीच एफटीए बातचीत अंतिम चरण में है।

New Delhi: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत आने वाले महीनों में कई मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) को अंतिम रूप दे देगा। भारत और ब्रिटेन के बीच एफटीए बातचीत अंतिम चरण में है। इसके अलावा देश कनाडा और यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भी इसी तरह के समझौते पर बातचीत कर रहा है।

उन्होंने कहा, ''हम यूएई और ऑस्ट्रेलिया के साथ मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठा सकते हैं और हमें उम्मीद है कि आने वाले महीनों में हम आपके लिए कुछ और मुक्त व्यापार समझौतों को अंतिम रूप देंगे।''

गोयल ने यहां फुटवियर उद्योग के प्रतिनिधियों से कहा, ''इससे चमड़े के उत्पादों और जूते पर शून्य शुल्क के साथ आपके व्यवसाय को बढ़ाने में मदद मिलेगी।'' मंत्री ने उद्योग जगत से विकसित दुनिया में व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाने के लिए गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ विनिर्माण प्रक्रियाओं पर ध्यान केंद्रित करने को भी कहा।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा और सर्वोत्तम गुणवत्ता वाला जूता विनिर्माता बनने की क्षमता रखता है।

गोयल ने कहा कि दुनिया भर में भारतीय फुटवियर को अलग पहचान दिलाने और विदेशी साइज पर निर्भरता कम करने के लिए भारतीय साइज के जूते जल्द ही पेश किए जाएंगे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM