खबरे |

खबरे |

Covid -19 :भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 3,609
Published : Dec 30, 2022, 11:35 am IST
Updated : Dec 30, 2022, 11:35 am IST
SHARE ARTICLE
The number of patients under treatment for Kovid-19 in India has increased to 3,609
The number of patients under treatment for Kovid-19 in India has increased to 3,609

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उपचाराधीन रोगियों की संख्या कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है जबकि ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है।

New Delhi : भारत में कोविड-19 के 243 नए मामले आए हैं जिससे कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 4.46 करोड़ हो गई है। वहीं, उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 3,609 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़े अनुसार, संक्रमितों की कुल संख्या 4,46,78,158 हो गई और पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,699 हो गई।

मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत रही जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.16 प्रतिशत रही। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2,13,080 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, उपचाराधीन रोगियों की संख्या कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है जबकि ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 57 की वृद्धि हुई है। रोग से ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,43,850 हो गई जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत पर बनी हुई है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.09 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM