खबरे |

खबरे |

फिल्म 'जय संतोषी मां' से फेम पाने वाली अभिनेत्री बेला बोस का हुआ निधन
Published : Feb 21, 2023, 4:25 pm IST
Updated : Feb 21, 2023, 4:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Actress Bela Bose ,  passed away
Actress Bela Bose , passed away

बोस ने वर्षों तक कई फिल्मों में नृत्यांगना और सहायक अभिनेत्री के तौर पर काम किया।

मुंबई : “जय संतोषी मां”, “बंदिनी” और “प्रोफेसर” सरीखी फिल्मों में अभिनय के लिए चर्चित अभिनेत्री व नृत्यांगना बेला बोस का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा कि सोमवार को वाशी में एमजीएम अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने के बाद बोस का निधन हो गया। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में मंगलवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया।

प्रशिक्षित मणिपुरी नृत्यांगना, राज्य स्तर की तैराक और कुशल चित्रकार बोस ने राज कपूर की 1959 में आई फिल्म "मैं नशे में हूं" से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 200 से अधिक हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की भारतीय फिल्मों में अभिनय किया।.

बोस ने वर्षों तक कई फिल्मों में नृत्यांगना और सहायक अभिनेत्री के तौर पर काम किया। इनमें "चित्रलेखा", "अनीता", "शिकार" और "सौ दिन सास के" फिल्म शामिल हैं।. उन्होंने अभिनेता व फिल्मकार आशीष कुमार से विवाह किया था। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM