खबरे |

खबरे |

'रांझणा' के बाद धनुष-आनंद एल रॉय का तीसरा रीयूनियन, लेकर आ रहे हैं इंटेस लव स्टोरी
Published : Jun 24, 2023, 1:02 pm IST
Updated : Jun 24, 2023, 1:04 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

फिल्म 'रांझणा' के 10 साल पूरे होने की खुशी का जश्न मनाते हुए इस निर्देशक और एक्टर की जोड़ी ने अपने फैंस को खूबसूरत सा तोहफा दिया है। 

Mumabi: तमिल फिल्मों के सुपरस्टार धनुष को आज कौन नहीं जनता। उन्होंने अपने अभिनय से लोगों के दिलों को जिता है। 'रांझणा' और 'अतरंगी रे' जैसी फिल्मों में काम करके उन्होंने हिंदी ऑडियंस को भी अपना कायल बना लिया है। वहीं अब कॉलीवुड सुपरस्टार धनुष एक बार फिर बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाले  है। जी हाँ , धनुष ने निर्देशक आनंद एल राय की अगली फिल्म के लिए उनसे हाथ मिलाया है। बता दें कि दोनों जब भी एक साथ काम करते है तो ऑडियंस को बांध लेते है। 

फिल्म 'रांझणा' के 10 साल पूरे होने की खुशी का जश्न मनाते हुए इस निर्देशक और एक्टर की जोड़ी ने अपने फैंस को खूबसूरत सा तोहफा दिया है।  दरसल धनुष और आनंद एल रॉय ने अपनी तीसरी फिल्म का धांसू ऐलान आज कर दिया। इस फिल्म का ऐलान करते हुए मेकर्स ने एक जबरदस्त एनाउंसमेंट वीडियो जारी किया है। जिसमें सुपरस्टार धनुष दारू की बोतल से अपने प्रेमी के जाने के बाद आग लगाते दिख रहे हैं। इस फिल्म का नाम होगा 'तेरे इश्क में'। धनुष ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है. खबरों की माने तो ये एक जबरदस्त एक्शन और इंटेंस लव स्टोरी होने वाली है।

 बता दें कि धनुष और आनंद एल राय ने इससे पहले  'रांझणा' और 'अतरंगी रे' जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं। वहीं अब रांझणा के 10 साल पूरा होने के बाद निर्देशक ने ट्वीट कर लिखा- 'कुछ कहानियां किसी पुराने दोस्त जैसी मिल जाती हैं। जो हाथ नहीं मिलाती सीधा आगे गले लग जाती हैं। 10 साल पहले एक ऐसी ही कहानी मिली थी हमें... कुंदन की कहानी। दोस्त था मेरा, पर जी न सका... उसका मूड नहीं था जीने का। ' वहीं अब 10 साल बाद फिर एक किस्सा आया है। कुंदन और ये लड़का एक से ही हैं। बस इसका मूड दुनिया फूंक देने का है।

 

 

धनुष ने किए ट्वीट 

वहीं धनुष ने फिल्म के बारे में बताते हुए  ट्वीट किया,  रांझणा के 10 साल, कुछ फिल्में आपके जीवन को हमेशा के लिए बदल देती हैं और यह एक ऐसी ही फिल्म है। वास्तव में इसने हमारे सभी जीवन को बदल दिया। आप में से हर एक को मेरा धन्यवाद।' अब एक दशक के बाद रांझणा की दुनिया से एक और कहानी आने जा रही है जिसका नाम है 'तेरे इश्क में'। मुझे नहीं पता कि मुझे किस तरह की जर्नी का इंतजार है, लेकिन मुझे यकीन है कि यह एक साहसिक कार्य होने जा रहा है। हमारे और आप सभी के लिए धन्यवाद..मैं आप सभी से प्यार करता हूं...ओम नमः शिवाय। 

 

 

अगर एक्टर की वर्कफ्रंट की बात करें तो धनुष फिलहाल अरुण मथेश्वरन के साथ अपनी फिल्म 'कैप्टन मिलर' की शूटिंग कर रहे हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM