खबरे |

खबरे |

रेप केस मामले में बढ़ी भूषण कुमार की मुश्किलें, हाईकोर्ट ने कहा- मामला रद्द नहीं किया जा सकता
Published : Apr 27, 2023, 11:19 am IST
Updated : Apr 27, 2023, 11:19 am IST
SHARE ARTICLE
Bhushan Kumar's difficulties increased in the rape case
Bhushan Kumar's difficulties increased in the rape case

हाईकोर्ट ने कहा-हमें FIR के कंटेंट को देखना होगा.

मुंबई: टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार रेप केस को लेकर सुर्खियों में हैं. बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को भूषण कुमार के खिलाफ दर्ज बलात्कार की FIR को रद्द करने से इनकार कर दिया।  कोर्ट ने कहा कि बलात्कार के मामले को केवल इसलिए रद्द नहीं किया जा सकता क्योंकि पीड़िता ने ऐसा करने के लिए अपनी सहमति दे दी है. दरअसल, भूषण ने इस आधार पर FIR  रद्द करने के लिए एक याचिका दायर की थी कि पीड़िता ने अपनी शिकायत वापस ले ली है और इसे रद्द करने पर सहमत हो गई है। जस्टिस ए एस गडकरी और पी डी नाइक की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि केवल शिकायतकर्ता द्वारा अपनी सहमति दिए जाने से FIR  को रद्द नहीं किया जा सकता है.

 आदालत का मानना है कि सिर्फ इसलिए की सामने वाली पार्टी में अपनी रजामंदी दे दी है, इसका इसका मतलब यह नहीं है कि भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत एक FIR को रद्द कर दिया जाना चाहिए. हमें FIR के कंटेंट को देखना होगा,  इस मामले में दर्ज किए गए बयान को भी देखना होगा कि अपराध जघन्य था या नहीं।'' अदालत ने आगे कहा कि कंटेंट के अनुसार मामला सहमति का नहीं लगता है।

हाईकोर्ट ने बुधवार को प्राथमिकी, महिला शिकायतकर्ता के मामले को खारिज करने पर सहमति जताने वाले हलफनामे और मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा पारित आदेश की जांच की। खंडपीठ के अनुसार, कंटेंट यह नहीं दर्शाती है कि आरोपी और महिला के बीच संबंध सहमति से बने थे।

इस मामले में, जब पीठ ने याचिका को खारिज किया, तो भुषण कुमार के वकील निरंजन मुंदरागी ने याचिका के समर्थन में और कंटेंट पेश करने के लिए समय मांगा। अब इस मामले की अगली सुनवाई 2 जुलाई 2023 को होगी.

 

 

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM