खबरे |

खबरे |

पर्दे के पीछे काम करने वालों को भी पहचान मिलनी चाहिए : नसीरुद्दीन शाह
Published : Jul 27, 2023, 6:11 pm IST
Updated : Jul 27, 2023, 6:11 pm IST
SHARE ARTICLE
Naseeruddin Shah
Naseeruddin Shah

अभिनेता ने कहा, ‘‘उन्होंने हमारे लिए अपनी पूरी जिंदगी अंधेरे कमरे में बिता दी, ताकि हमारा मनोरंजन हो सके, हमें उनकी सराहना करनी चाहिए ।’’

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने सिनेमा को सफल बनाने के लिए पर्दे के पीछे दिन-रात मेहनत करने वाले लोगों को भी पहचान मिलने और उनकी सराहना किए जाने की पुरजोर वकालत की है।

‘फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित एक समारोह को बुधवार की शाम संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘‘उन्होंने हमारे लिए ,हमारे मनोरंजन के लिए अपना पूरा जीवन एक अंधेरे कमरे में बिता दिया,हमें उनकी सराहना करनी चाहिए।’’

तीन ‘प्रोजेक्शनिस्ट’ को सम्मानित करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में शाह ने फिल्म जगत की उस ‘‘कड़वी सच्चाई’’ की ओर इशारा किया जहां अक्सर पर्दे के पीछे काम करने वालों की कोई पहचान नहीं है।

प्रोजेक्शनिस्ट को आम बोलचाल में ऑपरेटर भी कहा जाता है और ये फिल्म के प्रोजेक्टर का संचालन करते हैं। प्रसिद्ध अभिनेता ने इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

‘फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन’ (एफएचएफ) ने प्रोजेक्शनिस्ट- लखन लाल यादव, पी ए सलाम और मोहम्मद असलम फाकिह को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया । इसके साथ ही तीनों को 50-50 हजार रुपये भी दिए गए। ये तीनों क्रमश: रायपुर, पुणे और मुंबई से हैं ।.

अभिनेता ने कहा, ‘‘उन्होंने हमारे लिए अपनी पूरी जिंदगी अंधेरे कमरे में बिता दी, ताकि हमारा मनोरंजन हो सके, हमें उनकी सराहना करनी चाहिए ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इनके काम को पहचान दिलाने के लिए मैं एफएचएफ के संस्थापक शिवेंद्र डुंगरपुर और उनकी टीम की सराहना करता हूं । मैं यहां एक दर्शक के तौर पर आया हूं । मैं इसबात के लिए आभारी हूं कि मैं उनसे मिल पाया, उनसे बातचीत कर पाया।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM