खबरे |

खबरे |

Drugs मामले में UAE की जेल से रिहा होने के बाद मुंबई लौटीं अभिनेत्री क्रिसन परेरा
Published : Aug 3, 2023, 1:18 pm IST
Updated : Aug 3, 2023, 1:18 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मामले की जांच के दौरान यह पता चला कि कुछ लोगों ने उन्हें फंसाया था जिन्हें बाद में मुंबई अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

मुंबई: अभिनेत्री क्रिशन परेरा मादक पदार्थ के एक मामले में संयुक्त अरब अमीरात द्वारा रिहा किए जाने के बाद मुंबई लौट आई हैं। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि वह आज मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करेंगी।

महेश भट्ट द्वारा निर्देशित बॉलीवुड फिल्म ‘सड़क 2’ में अभिनय करने वाली परेरा (27) को एक अप्रैल को शारजाह हवाई अड्डे पर एक स्मृति चिह्न के अंदर मादक पदार्थ पाए जाने के बाद पकड़ा गया था। उन्हें यह स्मृति चिह्न कुछ लोगों ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किसी को देने के लिए कहा था। उन्होंने शारजाह की जेल में लगभग एक महीना बिताया।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान यह पता चला कि कुछ लोगों ने उन्हें फंसाया था जिन्हें बाद में मुंबई अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

शारजाह में अधिकारियों ने मामले की जांच और मुंबई पुलिस द्वारा मामले से संबंधित दस्तावेज भेजे जाने के बाद उसे रिहा कर दिया था लेकिन कुछ कानूनी औपचारिकताओं के कारण वह तुरंत यहां नहीं लौट सकी थीं।

कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने अभिनेत्री को भारत जाने की अनुमति दे दी जिसके बाद वह मुंबई लौट आई हैं।

संयुक्त अरब अमीरात में परेरा की गिरफ्तारी के बाद दो आरोपियों एंथनी पॉल और उसके दोस्त राजेश उर्फ ​​रवि बोभाटे ने कथित तौर पर उसकी रिहाई की व्यवस्था करने के लिए परेरा की मां से 80 लाख रुपये मांगे थे मुंबई पुलिस ने जून में परेरा को मादक पदार्थ मामले में फंसाने के आरोप में पॉल, बोभाटे और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM