खबरे |

खबरे |

Fact Check: नूंह हिंसा पर वायरल हुआ रणजीत सिंह ढडरियांवाले का फर्जी बयान
Published : Aug 3, 2023, 6:50 pm IST
Updated : Aug 3, 2023, 6:50 pm IST
SHARE ARTICLE
 Fact Check Fake statement viral of sikh preach ranjit singh in the name of nuh violence
Fact Check Fake statement viral of sikh preach ranjit singh in the name of nuh violence

रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी जांच में वायरल दावे को फर्जी पाया है।

RSFC (Team Mohali)- सोशल मीडिया पर सिख धर्म प्रचारक रणजीत सिंह ढडरियांवाले का एक बयान मीडिया आउटलेट प्रो पंजाब टीवी के हवाले से वायरल हो रहा है। बयान के मुताबिक, रणजीत सिंह ढडरियांवाले ने नूंह हिंसा पर बयान देते हुए कहा कि अगर शांति भंग करने वालों पर एनएसए नहीं लगाया गया तो वह आत्महत्या कर अपने प्राण त्याग देंगे।

फेसबुक यूजर 'Prabhjot Singh Chauhan'  ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए दावा किया कि रणजीत सिंह ढडरियांवाले ने नूंह हिंसा पर बयान देते हुए कहा कि अगर शांति भंग करने वालों पर एनएसए नहीं लगाया गया तो वह आत्महत्या कर अपने प्राण त्याग देंगे।

रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी जांच में वायरल दावे को फर्जी पाया है। मीडिया संस्थान के नाम पर फर्जी ग्राफिक्स बनाकर गलत बयान वायरल किया जा रहा है। आपको बता दें कि सर्च के दौरान हमें वायरल बयान जैसी कोई खबर नहीं मिली।

स्पोक्समैन की जांच

पड़ताल शुरू करते हुए हमने सबसे पहले कीवर्ड सर्च के जरिए इस बयान के बारे में खबरें ढूंढनी शुरू कीं। सर्च के दौरान हमें रणजीत सिंह ढडरियांवाले द्वारा दिए गए ऐसे किसी बयान से जुड़ी कोई खबर नहीं मिली। अगर रणजीत सिंह ने ऐसा कोई बयान दिया होता तो वह सुर्खियां बटोरता लेकिन वायरल बयान के बारे में हमें कोई खबर नहीं मिली।

अब हमने इस ग्राफिक को मीडिया हाउस Pro Punjab TV  के आधिकारिक फेसबुक पेज पर ढूंढना शुरू किया। हमें यह ग्राफ़िक मीडिया आउटलेट के फ़ेसबुक पेज पर नहीं मिला।

अब हमने अपनी पड़ताल को बढ़ाते हुए प्रो पंजाब टीवी के वरिष्ठ पत्रकार गगनदीप सिंह से बात की। हमसे बात करते हुए गगन ने वायरल पोस्ट को फर्जी बताया।

नतीजा- रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी जांच में वायरल दावे को फर्जी पाया है। मीडिया संस्थान के नाम पर फर्जी ग्राफिक्स बनाकर गलत बयान वायरल किया जा रहा है। आपको बता दें कि सर्च के दौरान हमें वायरल बयान जैसी कोई खबर नहीं मिली।
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM