खबरे |

खबरे |

पगड़ी बांध दाढ़ी कटा रहा था व्यक्ति? वायरल यह वीडियो हालिया नहीं पुराना है
Published : Oct 6, 2023, 3:42 pm IST
Updated : Oct 6, 2023, 3:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Fact Check Old video person shaving wearing turban viral as recent
Fact Check Old video person shaving wearing turban viral as recent

रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वायरल वीडियो हाल का नहीं बल्कि सालों पुराना है।

RSFC (Team Mohali)- सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुमाला (पगड़ी) बांधे एक शख्स की नाई की दुकान पर पिटाई होती देखी जा सकती है। दावा किया जा रहा है कि एक पगड़ी बांधे शख्स दाढ़ी बनाते हुए पकड़ा गया है। इस वीडियो को हालिया घटना बताकर वायरल किया जा रहा है।

फेसबुक पेज "नानक फाजिल्का वाला" ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया कि एक पगड़ी बांधे शख्स दाढ़ी बनाते हुए पकड़ा गया है। 

रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वायरल वीडियो हाल का नहीं बल्कि सालों पुराना है। अब पुराने वीडियो को दोबारा वायरल कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

स्पोक्समैन की पड़ताल

पड़ताल शुरू करते हुए हमने सबसे पहले इस वीडियो को ध्यान से देखा और कीवर्ड सर्च के जरिए मामले से जुड़ी खबरें ढूंढनी शुरू कीं। आपको बता दें कि इस मामले को लेकर हमें कई खबरें मिलीं। ये खबरें साल 2022 की थी।

फेसबुक पेज "MERA PIND NADALA" ने वायरल वीडियो को 15 मई 2022 को शेयर किया और लिखा, "दुमाला (पगड़ी) बांध अपनी दाढ़ी कटवा रहा था, फिर आगे क्या हुआ, देखें वीडियो"

आपको बता दें कि वायरल वीडियो का असली सोर्स यही वीडियो है क्योंकि वायरल क्लिप में "मेरा पिंड नडाला" का लोगो भी देखा जा सकता है।

क्योंकि यह वीडियो पंजाब के गुरदासपुर जिले का बताया गया था। इसीलिए मामले को लेकर हमने अपने गुरदासपुर प्रभारी अवतार सिंह से बात की। अवतार ने कहा, "यह वीडियो गुरदासपुर के बटाला का है और यह हाल का नहीं बल्कि 2 साल पुराना है।"

"रोज़ाना स्पोक्समैन इस वीडियो की आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं करता है लेकिन इस बात की पुष्टि करता है कि वीडियो गुरदासपुर के बटाला का है और कम से कम एक साल पुराना है, हाल का नहीं।"

निष्कर्ष- रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वायरल वीडियो हाल का नहीं बल्कि सालों पुराना है। अब पुराने वीडियो को दोबारा वायरल कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM