खबरे |

खबरे |

फैक्ट चेक: मस्जिद के अंदर हंगामा कर रही यह महिला हिंदू समुदाय से नहीं है
Published : Apr 27, 2023, 10:53 am IST
Updated : Apr 27, 2023, 10:53 am IST
SHARE ARTICLE
Fact Check: The woman creating ruckus inside the mosque is not from the Hindu community
Fact Check: The woman creating ruckus inside the mosque is not from the Hindu community

वायरल दावा फर्जी है। वीडियो में दिख रही महिला मुस्लिम समुदाय से है। यह महिला हिंदू समाज से नहीं है।

RSFC (टीम मोहाली) - एक बिल्डिंग के अंदर हंगामा करती एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि मामला अमेरिका के वर्जीनिया की एक मस्जिद का है जहां एक हिंदू महिला ने ईद के मौके पर हंगामा किया।

स्टार कनाडा रेडियो के फेसबुक पेज ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "यह अमेरिका के वर्जीनिया की एक मस्जिद का है, जहां एक हिंदू महिला ईद के मौके पर मस्जिद में हंगामा कर रही है।"

रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा फर्जी है। वीडियो में दिख रही महिला मुस्लिम समुदाय से है। यह महिला हिंदू समाज से नहीं है।

पढ़ें स्पोक्समैन की पड़ताल;

पड़ताल शुरू करते हुए हमने सबसे पहले इस वीडियो को ध्यान से देखा और कीवर्ड सर्च के जरिए मामले से जुड़ी खबरें तलाशनी शुरू की।

हमें सर्च के दौरान कई समाचार रिपोर्टें मिलीं जिन्होंने वायरल दावे का खंडन किया और बताया कि वीडियो में दिख रही महिला हिंदू नहीं थी। आपको बता दें कि वीडियो में दिख रही महिला मुस्लिम समुदाय से थी और यह महिला मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है।

यह घटना ऑल डलेस एरिया मुस्लिम सोसाइटी मस्जिद में हुई थी और 21 अप्रैल को हुई थी। इस सोसायटी ने अपने फेसबुक पेज पर मामले की जानकारी साझा करते हुए स्पष्टीकरण दिया कि हंगामा करने वाली महिला मुस्लिम समुदाय से है और यह मानसिक रूप से बीमार है।

इस स्पष्टीकरण का स्क्रीनशॉट नीचे देखा जा सकता है।

नतीजा - रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा फर्जी है। वीडियो में दिख रही महिला मुस्लिम समुदाय से है। यह महिला हिंदू समाज से नहीं है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM