खबरे |

खबरे |

Elon Musk News: वोडाफोन आइडिया ने मस्क की कंपनी के साथ गठजोड़ की चर्चाओं को नकारा
Published : Jan 2, 2024, 6:39 pm IST
Updated : Jan 2, 2024, 6:39 pm IST
SHARE ARTICLE
Vodafone Idea denies discussions of alliance with Musk's company
Vodafone Idea denies discussions of alliance with Musk's company

दरअसल, ऐसी अटकलें लग रही थीं कि सरकार वीआईएल में मिली अपनी 33.1 प्रतिशत हिस्सेदारी मस्क को बेच सकती है ....

Vodafone Idea denies discussions of alliance with Musk's company : दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने एलन मस्क की अगुवाई वाली स्टारलिंक के साथ गठजोड़ के लिए बातचीत से मंगलवार को इनकार करते हुए कहा कि वह इस गठजोड़ का दावा करने वाली रिपोर्टों के आधार के बारे में अनभिज्ञ है।

वोडाफोन आइडिया ने बीएसई को दी सूचना में इस बात पर बल दिया कि वह बाजार सूचीबद्धता संबंधी सेबी प्रावधानों का पालन करेगी और स्टॉक एक्सचेंजों को मूल्य संबंधी सभी संवेदनशील जानकारियों से अवगत कराती रहेगी।

आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रही कंपनी का यह बयान ऐसे समय आया है जब बाजार में ऐसी चर्चा चल रही है कि मस्क की स्टारलिंक भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में कदम रखने के लिए वोडाफोन आइडिया के साथ गठजोड़ कर सकती है।

इस पर वीआईएल ने कहा, ‘‘हमें इस समाचार के आधार के बारे में जानकारी नहीं है। इस संबंध में हम यह कहना चाहेंगे कि कंपनी नामित पक्ष के साथ ऐसी किसी भी चर्चा में नहीं है।’’.

दरअसल, ऐसी अटकलें लग रही थीं कि सरकार वीआईएल में मिली अपनी 33.1 प्रतिशत हिस्सेदारी मस्क को बेच सकती है ताकि स्टारलिंक को भारतीय बाजार में प्रवेश करने का रास्ता तैयार किया जा सके।.

पिछले कुछ दिनों में वीआईएल के शेयरों में इस साझेदारी की उम्मीद में तेजी देखने को मिली है। मस्क के अगले हफ्ते वाइब्रेंट गुजरात निवेशक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत के दौरे पर आने की सूचना से इस तेजी को और बल मिला है।.

हालांकि, मंगलवार का दिन वोडाफोन आइडिया के शेयरों के लिए अच्छा नहीं रहा और बीएसई पर इसके भाव में 5.65 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखी गई।

(For more Punjabi news apart from Vodafone Idea denies discussions of alliance with Musk's company news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM