खबरे |

खबरे |

लॉस एंजिलिस, बोस्टन के लिए उड़ानें शुरू करने की योजना बना रही है एयर इंडिया
Published : Jul 27, 2023, 3:13 pm IST
Updated : Jul 27, 2023, 3:13 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

टाटा समूह ने पिछले साल जनवरी में एयर इंडिया का अधिग्रहण कर लिया था।

New Delhi: टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया अमेरिकी शहर लॉस एंजिलिस और बोस्टन के लिए उड़ानें शुरू करने की योजना बना रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कंपनी इसके लिए विभिन्न प्रणालियों व मानकों पर भी गौर कर रही है। एयरलाइन वर्तमान में पांच अमेरिकी शहरों वॉशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, शिकॉगो और सैन फ्रांसिस्को के लिए सीधी उड़ानों का परिचालन करती है। एयर इंडिया की अभी यूनाइटेड एयरलाइंस के साथ ‘कोड शेयर’ साझेदारी है।

सूत्रों में से एक ने कहा, ‘‘ हम अमेरिका में विस्तार की योजना बना रहे हैं और संभावित नए गंतव्यों के लिए विभिन्न शहरों का मूल्यांकन किया जा रहा है। बोस्टन और लॉस एंजिलिस उन शहरों में से हैं जिनका मूल्यांकन किया जा रहा है।’’

सूत्र ने कहा, ‘‘ हम अन्य प्रणालियों व मानकों पर भी गौर कर रहे हैं। ’’

विमानन उद्योग के विशेषज्ञों के अनुसार, नए गंतव्य के लिए उड़ान शुरू करने के लिए कई मानकों पर गौर करना पड़ता है, जिसमें बेड़े का आकार, पायलट की योग्यता और उस मार्ग पर यात्रियों की संख्या आदि शामिल है। टाटा समूह ने पिछले साल जनवरी में एयर इंडिया का अधिग्रहण कर लिया था।

एयरलाइन के अनुसार, एयर इंडिया क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। एयर इंडिया ने इस साल फरवरी में घोषणा की थी कि वह एयरबस और बोइंग से 470 छोटे और बड़े आकार के विमान खरीदेगी। यह सौदा करीब 80 अरब डॉलर का आंका जा रहा है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM