खबरे |

खबरे |

इंडियन बैंक का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 41 प्रतिशत बढ़कर 1,709 करोड़ रुपये पर
Published : Jul 27, 2023, 4:02 pm IST
Updated : Jul 27, 2023, 4:02 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

इस अवधि में इंडियन बैंक की परिसंपत्ति की गुणवत्ता में भी सुधार आया है।

New Delhi: सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली अप्रैल-जून तिमाही में 1,709 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है, जो साल भर पहले की समान तिमाही के 1,213 करोड़ रुपये से 41 प्रतिशत अधिक है।

बैंक ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को तिमाही नतीजों की सूचना देते हुए कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी कुल आय 14,759 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 11,758 करोड़ रुपये थी।

आलोच्य अवधि में बैंक की ब्याज आय भी साल भर पहले के 10,153 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,049 करोड़ रुपये हो गई।

इस अवधि में इंडियन बैंक की परिसंपत्ति की गुणवत्ता में भी सुधार आया है। बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात सुधरकर सकल अग्रिम का 5.47 प्रतिशत हो गया जबकि अप्रैल-जून, 2022 की तिमाही में यह 8.13 प्रतिशत पर था।

बैंक का फंसा कर्ज यानी शुद्ध एनपीए भी घटकर 0.70 प्रतिशत पर आ गया जो पिछले साल की समान अवधि में 2.12 प्रतिशत था। इस वजह से बैंक का फंसे कर्जों के लिए वित्तीय प्रावधान भी घटकर 930 करोड़ रुपये रह गया जबकि साल भर पहले यह 2,002 करोड़ रुपये था।

हालांकि, समीक्षाधीन अवधि में बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात घटकर 15.78 प्रतिशत पर आ गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 16.51 प्रतिशत था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM