खबरे |

खबरे |

BYJU's इस वित्तीय वर्ष में 3,500 कर्मचारियों की कर सकता है छंटनी
Published : Sep 27, 2023, 12:52 pm IST
Updated : Sep 27, 2023, 12:52 pm IST
SHARE ARTICLE
Byju may lay off 3,500 employees this financial year
Byju may lay off 3,500 employees this financial year

सूत्रों ने कहा कि यह बायजू की आखिरी छंटनी होगी और पूरी प्रक्रिया अक्टूबर के अंत तक पूरी हो जाएगी।

New Delhi: शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू चालू वित्त वर्ष में 3,500 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने यह जानकारी दी। कंपनी अपनी टीमों को मजबूत करने और क्षेत्रीय स्तर पर अधिक ध्यान देने पर विचार कर रही है।

सूत्रों में से एक के अनुसार, ऑनलाइन शिक्षा में अचानक उछाल के कारण बायजू ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के समय लोगों को ‘‘अधिक काम पर रखा’’ था, लेकिन अब मांग कम हो गई है जिसके लिए कंपनी को बदलाव करने की जरूरत है।

नाम उजागर न करने की शर्त पर एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ फिलहाल कोई छंटनी नहीं हुई है। कंपनी विभिन्न इकाइयों में मांग के मद्देनजर स्थिति का आकलन कर रही है। करीब एक हजार लोग पहले ही ‘नोटिस पीरियड’ पर काम कर रहे हैं और अन्य एक हजार ने अपने प्रदर्शन सुधार मापदंडों को पूरा नहीं किया है। आकलन अब भी किया जा रहा है। इस पूरी कवायद से 3,000-3,500 कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं।’’ सूत्रों ने कहा कि यह बायजू की आखिरी छंटनी होगी और पूरी प्रक्रिया अक्टूबर के अंत तक पूरी हो जाएगी।

बायजू के प्रवक्ता से इस संबंध में पूछ जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ हम परिचालन संरचनाओं को सरल बनाने, लागत आधार को कम करने और बेहतर नकदी प्रवाह प्रबंधन के लिए व्यवसाय पुनर्गठन अभ्यास के अंतिम चरण में हैं। बायजू के भारत के नए सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) अर्जुन मोहन अगले कुछ हफ्तों में इस प्रक्रिया को पूरा करेंगे और एक नए तथा टिकाऊ संचालन को आगे बढ़ाएंगे।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM