खबरे |

खबरे |

भारत के अमन ने जगरेब ओपन कुश्ती चैम्पियनशिप मे जीता कांस्य पदक
Published : Feb 2, 2023, 4:04 pm IST
Updated : Feb 2, 2023, 4:04 pm IST
SHARE ARTICLE
India's Aman won bronze medal in Zagreb Open Wrestling Championship
India's Aman won bronze medal in Zagreb Open Wrestling Championship

दूसरा कांस्य पदक जॉर्जिया के बेका बुजियाश्विली ने जीता जिन्होंने अजरबेजान के इस्लाम बाजारगानोव को शिकस्त दी।

जगरेब (क्रोएशिया) : भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने यहां जगरेब ओपन कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता।  अमन (17 वर्ष) ने कांस्य पदक के मुकाबले में अमेरिका के जेन राये रोड्स रिचर्ड्स को 10-4 से शिकस्त देकर रैंकिंग टूर्नामेंट में पोडियम स्थान हासिल किया। 

अजरबेजान के अलीअब्बास रजाजादे ने फाइनल में जापान के युटो निशियुची को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। 

दूसरा कांस्य पदक जॉर्जिया के बेका बुजियाश्विली ने जीता जिन्होंने अजरबेजान के इस्लाम बाजारगानोव को शिकस्त दी।  अमन ने इससे पहले क्वार्टरफाइनल में जॉर्जिया के रोबर्टी डिंगाश्विली को हराया था। लेकिन वह सेमीफाइनल में निशियुची से पराजित हो गये थे जिससे उन्होंने रेपेशाज दौर के लिये क्वालीफाई किया क्योंकि उनका जापान प्रतिद्वंद्वी फाइनल में पहुंच गया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM