खबरे |

खबरे |

19th Asian Games: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे से 34-34 से ड्रॉ खेला
Published : Oct 2, 2023, 4:47 pm IST
Updated : Oct 2, 2023, 4:47 pm IST
SHARE ARTICLE
 Indian women's Kabaddi team played a 34-34 draw with Chinese Taipei
Indian women's Kabaddi team played a 34-34 draw with Chinese Taipei

दूसरे हाफ में भारत अपनी बढ़त को 23-17 करने में सफल रहा लेकिन चीनी ताइपे की टीम ने वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया।

हांगझोउ : भारतीय महिला कबड्डी टीम की एशियाई खेलों में शुरुआत अपेक्षित नहीं रही जब ग्रुप ए में चीनी ताइपे ने उसे 34-34 से बराबरी पर रोक दिया। चीनी ताइपे ने पूरे मुकाबले के दौरान भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी और अंतिम रेड पर बोनस अंक के साथ मुकाबले को ड्रॉ कराया। महिला टीम अपने अगले मैच में मंगलवार को दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी जबकि पुरुष टीम ग्रुप ए में बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी। भारतीय महिला टीम ने धीमी शुरुआत की लेकिन वापसी करते हुए पहले हाफ के बाद बढ़त बनाने में सफल रही।

डिफेंड सियु चेन फेंग ने भारतीय को परेशान किया लेकिन इसके बावजूद टीम पहले हाफ के बाद 17-15 से आगे थी। दूसरे हाफ में भारत अपनी बढ़त को 23-17 करने में सफल रहा लेकिन चीनी ताइपे की टीम ने वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया।

दूसरे हाफ के अंतिम पलों में निधि ने दावा किया कि उन्होंने विरोधी खिलाड़ी को छुआ है लेकिन रैफरी ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया। पूजा ने रेड अंक के साथ स्कोर 32-32 किया। भारत ने एक बार फिर बढ़त बनाई लेकिन चीनी ताइपे ऩे मुकाबला ड्रॉ करा दिया। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM