खबरे |

खबरे |

चार साल बाद होगी इंडियन ओपन गोल्फ की वापसी
Published : Feb 9, 2023, 5:02 pm IST
Updated : Feb 9, 2023, 5:02 pm IST
SHARE ARTICLE
Indian Open golf will return after four years
Indian Open golf will return after four years

यह टूर्नामेंट पिछली बार इसी स्थल पर 2019 में खेला गया था

New Delhi: इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट की चार साल बाद इस महीने वापसी होगी जिसमें कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गोल्फर हिस्सा लेंगे। कोविड-19 व्यवधान के बाद वापसी करते हुए इस टूर्नामेंट की इनामी राशि में भी इजाफा किया गया है। 

गुरुग्राम के डीएलएफ गोल्फ एवं कंट्री क्लब में 23 से 26 फरवरी तक होने वाला यह टूर्नामेंट पिछली बार इसी स्थल पर 2019 में खेला गया था और इसके बाद कोविड महामारी से जुड़ी पाबंदियों के कारण इसका आयोजन नहीं हो पाया। शुभंकर शर्मा और शिव कपूर जैसे भारत के स्टार खिलाड़ियों सहित कुल 120 गोल्फर इस 20 लाख डॉलर इनामी टूर्नामेंट में खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे। शीर्ष 100 में शामिल विदेशी और अन्य भारतीय खिलाड़ियों के भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की उम्मीद है।.

अंतरराष्ट्रीय सितारों में गत चैंपियन स्कॉटलैंड के स्टीफन गैलाशर, 2018 राइडर कप विजेता कप्तान डेनमार्क के थामस ब्योर्न, उनके हमवतन और राइडर कप टीम के साथी थोरब्योर्न ओलेसन के अलावा स्कॉटलैंड के शीर्ष गोल्फर रॉबर्ट मैकइनटायर खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे। विजेता को तीन लाख 40 हजार डॉलर जबकि उप विजेता को दो लाख 20 हजार डॉलर की राशि मिलेगी।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM