खबरे |

खबरे |

सीनियर राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप 15 फरवरी से, पुरुषों की स्पर्धा अप्रैल में होगी
Published : Feb 9, 2023, 4:14 pm IST
Updated : Feb 9, 2023, 4:14 pm IST
SHARE ARTICLE
Senior National Hockey Championship from February 15, men's event to be held in April
Senior National Hockey Championship from February 15, men's event to be held in April

पुरुषों का घरेलू सत्र अप्रैल में 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के साथ शुरू होगा।.

New Delhi:  हॉकी इंडिया का घरेलू सत्र सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के साथ 15 फरवरी से आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में शुरू होगा।  . ओडिशा ने पिछले साल फाइनल में कर्नाटक को 2-0 से हराकर खिताब जीता था।  

हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष अंतर-विभागीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप का तीसरा सत्र 26 फरवरी से बेंगलुरु में शुरू होगा। रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) इसका मौजूदा चैम्पियन है।. सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) के लिए विशेष रूप से आयोजित होने वाली इस चैंपियनशिप के पहले सत्र के बाद ही जुगराज सिंह और सुखजीत सिंह जैसे खिलाड़ियों को 2022 में सीनियर राष्ट्रीय शिविर में बुलाया गया था। 

इस साल मार्च में राउरकेला में भारतीय पुरुष टीम एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) प्रो लीग के घरेलू मैचों में जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी। पुरुषों का घरेलू सत्र अप्रैल में 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के साथ शुरू होगा।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, ‘‘मैं प्रतिष्ठित राष्ट्रीय चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं। ये टूर्नामेंट देश में कई नये प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ियों के उभरते करियर के लिए मील के पत्थर साबित होंगे।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM