खबरे |

खबरे |

शादी में पहनना चाहती है कियारा-परिणीति वाला डिजाइनर लहंगा तो जाएं दिल्ली, जयपुर और लखनऊ के इन बाजारों में...
Published : Oct 4, 2023, 12:26 pm IST
Updated : Oct 4, 2023, 12:26 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

स्टाइलिश लहंगो के लिए दिल्ली, लखनऊ या जयपुर की शॉपिंग काफी शानदार रहेगी.

Affordable Designer Bridal lehenga :शादी किसी भी इंसान के लिए उसके जीवन का सबसे खास पल होता है, जिसे वो यादगार बनाना चाहता है. अपनी शादी में सजना-सवरना हर लड़की का अधिकार है. अपनी मन-पसंद की ज्वेलरी और जोड़ा तो हर कोई पहनना ही चाहता है. शादी में महिलाओं की खास पसंद लहंगा होता है.आजकल कई बॉलीवूड एक्ट्रेस अपनी शादी के लहंगो को लेकर ट्रेड में है. लेकिन उनके स्टाइलिश लहंगे आम आदमी के बजट मे तो नही है.  ऐसे में आज हम आपको बताएंगे के आप अपने बजट में ही स्टाइलिश लहंगे कहां से खरीद सकते है. 

 स्टाइलिश लहंगो के लिए दिल्ली, लखनऊ या जयपुर की शॉपिंग काफी शानदार रहेगी.ये तीनों ही शहर शादी की शॉपिंग के लिए देश भर में मशहूर हैं. हम आपको इन शहरों के कुछ खास बाजारों के बारे में बताते हैं. 
 
दिल्ली के  चांदनी चौक से लेकर सदर बाजार तक हर बाजार में शादी के सस्ते और शानदार लहंगों के लिए मशहूर है। वहीं दिल्ली का एक खास बाजार सीलमपुर बाजार है यह पूर्वी दिल्ली में पड़ता है. यहां आपको 2000 से लेकर दो लाख तक के लहंगे मिल जाएंगे. यहां सिंपल लहंगे के अलावा, स्टाइलिश लहंगे, हल्के लहंगे, स्टोनवर्क लहंगे, डॉल वाले लहंगे के साथ साथ दुल्हन के लिए ब्राइडल लहंगे भी सस्ते रेट पर मिल जाएंगे. 

जयपुर का जौहरी बाजार जहां ज्वैलरी के लिए मशहूर है, वहीं जयपुर का बापू बाजार शादी की शॉपिंग के लिए काफी मशहूर है. यहां पारंपरिक और स्टाइलिश लहंगे काफी किफायती रेट पर मिल जाएंगे. यहां लहंगों के साथ साथ साड़ियां, शादी के अन्य कपड़े और ज्वैलरी भी काफी अच्छी मिलती है.राजस्थान ही नहीं दुनिया भर से जयपुर घूमने आने वाले लोग यहां जमकर शॉपिंग करते हैं. 

लखनऊ का मशहूर अमीनाबाद मार्केट पारंपरिक शादी के कपड़ों के साथ-साथ तरह तरह के लहंगों से सजी मार्केट है. यहां काफी किफायती कीमत पर आपको ढेर सारे स्टाइलिश ब्राइडल कपड़े मिल जाएंगे. यहां सिंपल से लेकर डिजाइनर लहंगे भी काफी कम रेट में मिलते हैं और यहां लहंगे खरीदने वालों की भीड़ लगी रहती है.  यहां मोहन मार्केट में आपको 2000 रुपए से लेकर 20 लाख तक का डिजाइनर लहंगा मिल जाएगा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM