खबरे |

खबरे |

दाल मखनी बनाने के लिए फॉलो करें ये रेसिपी, आएगा ढ़ाबे जैसा स्वाद
Published : Sep 6, 2023, 6:20 pm IST
Updated : Sep 6, 2023, 6:20 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

लोग इसे घर पर भी बनाते है लेकिन वो ढाबे का टेस्ट नहीं ला पाते।

Dal Makhani: दाल मखनी का नाम सुनते ही हम ढाबे या रेस्टोरेंट में जाकर बस एक बार इसे खाकर आ जानें के बारे में सोचने लग जाते है.  दाल मखनी को कई जगहों पर मां की दाल भी कहा जाता है। लोग इसे घर पर भी बनाते है लेकिन वो ढाबे का टेस्ट नहीं ला पाते। आज हम आपको दाल मखनी की एक ऐसी रेसिपी बता रहे हैं, जिसे खाकर आपको ढाबे वाला स्वाद मिलेगा।

सामग्री 
1 कप काली उड़द की साबुत दाल, 
3 चम्मच राजमा, 
1 बड़ा प्याज बारीक कटा, 
आधा कप टमाटर प्यूरी, 
अदरक लहसुन पेस्ट 1 चम्मच,
 फ्रेश क्रीम 3 से 4 चम्मच,
 मक्खन 4 चम्मच, 
जीरा आधा चम्मच, 
हरी मिर्च कटी, 
दालचीनी 1 इंच टुकड़ा, 
हल्दी आधा चम्मच, 
लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच, 
लौंग 2 से 3, इलायची 2
जावित्री का फूल, 
जायफल पाउडर एक चौथाई चम्मच,
 नमक स्वादानुसार 

रेसिपी

ढ़ाबे जैसी दाल मखनी बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल और राजमा को पानी से अच्छे से धोएं और रातभर के लिए भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह राजमा, उड़द दाल को दोबारा धोएं। अब उसे प्रेशर कुकर में डालकर 2 कप पानी डालें और धीमी आंच पर 6 से 7 सीटियां आने तक पकाएं। अब ढक्कन खोलकर दाल को मथनी की मदद से हल्का मैश कर लें।

अब एक एक बड़ी कड़ाही में मक्खन डालें और फिर इसमें लौंग, इलायची, दालचीनी, जावित्री डालकर भूनें। इसके बाद अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं। जब प्याज सुनहरा हो जाए तो इसमें टमाटर की प्यूरी और हल्दी, नमक समेत बाकी बचे सभी मसाले मिलाएं और तब तक पकाएं जब तक की तेल ऊपर न दिखने लगे। अब इसमें पकी हुई दाल डालकर 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं और ऊपर से जायफल का पाउडर छिड़कें। आखिर में फ्रेश क्रीम मिलाएं। आपका स्वादिष्ट दाल मखनी तैयार है। गर्मागर्म सर्व करें।
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM