खबरे |

खबरे |

World Food Day 2023: जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व खाद्य दिवस
Published : Oct 16, 2023, 12:53 pm IST
Updated : Oct 16, 2023, 12:54 pm IST
SHARE ARTICLE
 Know why World Food Day is celebrated
Know why World Food Day is celebrated

विश्व खाद्य दिवस का उद्देश्य भूख से पीड़ित लोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

World Food Day 2023: भोजन हर जीवित प्राणी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। वहीं पौष्टिक भोजन हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। स्वस्थ रहने के लिए खाना खाना बहुत जरूरी है. लोगों को पौष्टिक भोजन के बारे में जानकारी देने और कुपोषण के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य भूख से पीड़ित लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना और लोगों को पौष्टिक भोजन के बारे में जानकारी देना है। इसको कई संगठनों द्वारा मनाया जाता है, जिसमें फूड और भूखमरी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

विश्व खाद्य दिवस का उद्देश्य भूख से पीड़ित लोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दिन की शुरुआत खाद्य और कृषि संगठन के सदस्यों द्वारा की गई थी। आपको बता दें कि इस दिन का प्रस्ताव संगठन के 20वें महासम्मेलन में रखा गया था. 1979 में, FAO कांग्रेस ने विश्व खाद्य दिवस की घोषणा की और 16 अक्टूबर 1981 से यह दिन हर साल मनाया जाता है। इसके अलावा इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट, वर्ल्ड फूड प्रोग्राम जैसी कई अन्य संस्थाएं दुनिया भर में लोगों को भोजन के प्रति जागरूक करने के लिए काम कर रही हैं।

वर्ल्ड फूड डे16 अक्टूबर को दुनिया भर के 150 देशों में मनाया जाता है। 1945 में आज ही के दिन रोम में खाद्य एवं कृषि संगठन, FAO की स्थापना की गई थी। इस संगठन का मिशन लोगों को बदलती तकनीक के साथ कृषि, पर्यावरण, खाद्य सुरक्षा और पोषण के बारे में जानकारी देना, दुनिया भर में खाद्य और पेय उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार करना और कुपोषण से पीड़ित लोगों को पोषण देना है। इसी कारण से 1979 में FAO की कांग्रेस ने विश्व खाद्य दिवस मनाने की घोषणा की।

वर्ल्ड फूड डे 2023 की थीम :

हर साल 16 अक्टूबर को अलग-अलग थीम पर विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिवस "जल ही भोजन है, जल ही जीवन है, किसी को पीछे न छोड़ें" थीम पर मनाया जा रहा है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM