खबरे |

खबरे |

बच्चें नहीं खाते सब्जीयां , तो दें टेस्टी पास्ता में मिक्स करके
Published : Nov 19, 2022, 10:32 am IST
Updated : Nov 19, 2022, 10:32 am IST
SHARE ARTICLE
Children do not eat vegetables, so give them by mixing them in tasty pasta.
Children do not eat vegetables, so give them by mixing them in tasty pasta.

अगर बच्चों को सब्जियां खाना नहीं पसंद है तो उन्हें पास्ता के साथ मिलाकर खिला सकते हैं

पासता : जंकफूड को बच्चें खूब पसंद करते हैं। लेकिन सब्जियों को खाने के नाम पर बहाने बनाते हैं। अगर आपके घऱ में बच्चों को सब्जियों को खाना नहीं पसंद है। तो उन्हें पास्ता के साथ मिलाकर खिला सकती हैं। इससे पास्ता सेहतमंद और स्वादिष्ट दोनों बन जाएगा।

वैसे वेजिटेबल पास्ता की ये रेसिपी केवल बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी पसंद करेंगे। साथ ही टिफिन के लिए भी ये रेसिपी आसान है। जिसे झटपट बनाकर तैयार किया जा सकता है और बच्चे पूरा टिफिन खत्म करके ही घऱ आएंगे। तो चलिए जानें कैसे बनेगा वेजिटेबल पास्ता।

सामग्री:
1. पास्ता या मैक्रोनी दो कप,
2. एक टमाटर, एक प्याज,
3. शिमला मिर्च,
4. ब्रोकोली, फूलगोभी, गाजर, बींस,
5. उबले पालक के पत्ते,
6. टमाटर की प्यूरी,
7.अदरक-लहसुन का पेस्ट.
8. बटर, स्वादानुसार नमक,
9. चिली फ्लेक्स और मिक्स्ड हर्ब्स।

 विधि:
सबसे पहले किसी गहरे बर्तन में चार कप पानी रखकर गर्म करें। इस पानी में दो से तीन बूंद तेल की डाल दें। साथ में नमक भी डाल दें। अब पास्ता डालकर पकने के लिए छोड़ दें। जब पास्ता पक जाए तो गैस बंद कर दें और पानी से पास्ता को निकालकर ठंडे पानी में डाल दें।

अच्छी तरह से छानकर किनारे रख लें। एक दूसरे बर्तन में ब्रोकली, फूलगोभी, बींस और गाजर को पानी में पका लें। उबले हुए पालक को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।

पैन को गैस पर रखें और बटर डालें। जब बटर गर्म हो जाए तो अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें। बारीक कटा प्याज डालकर भूनें। जब प्याज भुनने लगे तो कटा हआ टमाटर और शिमला मिर्च डालें।

हल्का सा पकने के बाद इसमे पकी हुई सारी सब्जियां और मटर भी डाल दें। साथ में पालक और टमाटर की प्यूरी डालकर कुछ देर पकने दें। अब इसमे चिली फ्लेक्स और मिक्स्ड हर्ब्स डालें। पास्ता डालकर चलाएं और गैस बंद कर दें।

सबसे आखिर में क्रीम डालें। आप चाहें तो चीज को घिसकर डाल सकते हैं। बच्चों के साथ बड़ों को भी वेजिेटेबल पास्ता का खूब पसंद आएगा।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM