खबरे |

खबरे |

Health Tips: रसोई में मौजूद ये मसाले सेहत के लिए है बेहद बढ़िया
Published : Feb 20, 2024, 7:36 pm IST
Updated : Feb 21, 2024, 3:24 pm IST
SHARE ARTICLE
Health Tips: These spices present in the kitchen are very good for health
Health Tips: These spices present in the kitchen are very good for health

भारतीय रसोई में आपको कई तरह के मसाले और अन्य सामग्रियां मिल जाएंगी जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है।

Health Tips: भारतीय रसोई में आपको कई तरह के मसाले और अन्य सामग्रियां मिल जाएंगी। जो न केवल हमारी सेहत के लिए बल्कि हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए काफी फायदेमंद है। तो चलिए जानते है कि वो कौन सी औषधीय गुणों से भरपूर सामग्रियां है जिसका इस्तेमाल करने से हम अपनी सेहत को बेहतर बना सकते है।

लहसुन

हर रसोई में लहसुन का इस्तेमाल तो होता ही है, ऐसे में लहसुन कई स्वास्थय लाभ प्रदान करता है। वहीं लहसुन न केवल खाने में स्वाद बढ़ाने वाला होता है। बल्कि इसमें विटामिन सी, विटामिन बी6, मैंगनीज, सेलेनियम और फाइबर से भी भरपूर मात्रा में होता है। आहार में लहसुन को शामिल करने से प्रतिरक्षा को बढ़ावा जा सकता है, वहीं हृदय रोग के खतरे भी इसके इस्तेमाल से कम होते है। लहसुन एक प्राकृतिक प्रीबायोटिक है जो स्वस्थ आंत सुनिश्चित करने में मदद करता है।

दालचीनी

दालचीनी में तेज़ स्वाद और सुगंध होती है। इसे खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों दोनों में जोड़ा जा सकता है। दालचीनी छड़ी और पाउडर के रूप में मिलती है। यह एक प्रकार का भारतीय मसाला है, जो मधुमेह-अनुकूल गुणों के लिए प्रसिद्ध है। दालचीनी पीसीओएस के लक्षणों, रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करने में भी मदद करता है।

हल्दी

हल्दी तो एक ऐसी औषधि है जो कई गुणों से भरपुर होती है। जिसके दैनिक उपयोग से कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते है। वही हल्दी अपने स्वास्थ्य कारणों के चलते विश्व प्रसिद्ध है। हल्दी में कई एंटीऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी गुण होते हैं। यह घाव भरने में भी सहायता करते है।

देसी घी

देसी घी भी इन औषधीय गुणों की सामग्री में शामिल है। जिसके उपयोग से लोगों को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते है। क्योंकि यह ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है।

(For more news apart from Health Tips: These spices present in the kitchen are very good for health News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: health tips

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM