खबरे |

खबरे |

Bihar : कुढनी में भाजपा जीती तो क्या नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे : सुशील मोदी
Published : Dec 6, 2022, 4:50 pm IST
Updated : Dec 6, 2022, 4:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Bihar: If BJP wins in Kudhani, will Nitish Kumar resign: Sushil Kumar Modi
Bihar: If BJP wins in Kudhani, will Nitish Kumar resign: Sushil Kumar Modi

सुशील मोदी ने कहा गोपालगंज की तरह कुढनी में भी भाजपा विजयी रहेगी। मुख्यमंत्री इस्तीफा देने के लिए तैयार रहें।

पटना , (संवाददाता): पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 2014 के संसदीय चुनाव में जदयू के सिर्फ दो सीट जीतने पर नीतीश कुमार ने हार की जिम्मेदारी लेकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, वैसे ही कुढनी में हार के बाद क्या वे फिर इस्तीफा देंगे?

मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के महागठबंधन ने कुढनी में करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाये। सारे हथकंडे अपनाए गए, फिर भी यहाँ मतदाताओं ने भारी मतों से भाजपा की  जीत पक्की की। गोपालगंज की तरह कुढनी में भी भाजपा विजयी रहेगी। मुख्यमंत्री इस्तीफा देने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि  पुलिस-प्रशासन ने भाजपा कार्यकर्ताओं को तरह-तरह से परेशान किया। बाहर से फर्जी  वोटर भी बुलाये गए थे। श्री मोदी ने कहा कि क्षेत्र में पैसे और शराब बाँटने की शिकायतें भी मिलती रहीं, लेकिन प्रशासन आँखें मूँदे रहा।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM