खबरे |

खबरे |

CM के लड़के होकर भी दसवीं पास नहीं हैं तेजस्वी, उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं: प्रशांत किशोर
Published : Jun 8, 2023, 1:35 pm IST
Updated : Jun 8, 2023, 1:35 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

नीतीश कुमार ने पिछले साल 15 अगस्त को गांधी मैदान में कहा कि अगले 1 साल में 10 लाख नौकरी देंगे।-प्रशांत किशोर

पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। जिनके मां-बाबूजी 15 सालोन तक बिहार के मुख्यमंत्री रहें उन्होेंने एक रोजगार तो दिया नहीं। तेजस्वी यादव ने सरकार में आते ही कहा था कि हम सरकार में आएंगे तो पहले कैबिनेट में पहले सिग्नेचर से ही 10 लाख नौकरी दे देंगे। ये तेजस्वी की अज्ञानता को दिखाता है कि यदि आप 10 लाख नौकरी दे रहे हैं तो पहली कैबिनेट में एक सिग्नेचर करके कैसे 10 लाख नौकरियां दे देंगे? नौकरी देने के लिए एक प्रक्रिया है जिसके तहत नौकरी के लिए नियमावली है, नौकरी में कितने पद होंगे, आवेदन की प्रक्रिया है, आवेदनकर्ता की योग्यता है।

तेजस्वी ने चुनाव प्रचार के दौरान पूरे बिहार में घूम-घूमकर लोगों से कहा कि पहली ही कैबिनेट में पहला ही सिग्नेचर करेंगे और 10 लाख लोगों को नौकरियां मिल जाएंगी। अब कैबिनेट हो नहीं रही है या कलम की स्याही सूख गई है? अगर आप मुख्यमंत्री के लड़के होते हुए भी 10वीं पास नहीं कर पाएं हैं तो आपको कलम चलाना कितना आता होगा? इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है। तेजस्वी यादव अभी शायद सिग्नेचर करना सीख रहे हैं, जैसे ही सीख जाएंगे तो 10 लाख लड़कों को नौकरियां मिल जाएंगी। 

नीतीश कुमार ने पिछले साल 15 अगस्त को गांधी मैदान में कहा कि अगले 1 साल में 10 लाख नौकरी देंगे। मैं आपको बता रहा हूं कि ये  वही नीतीश कुमार हैं जो पिछले 2 सालों से 10 लाख नौकरी पर हंसी उड़ाते नजर आते थे। नीतीश कुमार खुद कहते नजर आते थे कि 10 लाख नौकरी इतनी आसानी से नहीं दी जा सकती है। नीतीश कुमार को गठबंधन बनाने के बाद रातों-रात ज्ञान हो गया है कि 10 लाख नौकरी दे सकते हैं जो बिल्कुल अविश्वसनीय है। 'भरी दुपहरी में नीतीश कुमार बिहार के लोगों के आंख में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM