खबरे |

खबरे |

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय स्वामी विवेकानंद की जयंती पर दी उन्हें श्रद्धांजलि
Published : Jan 12, 2023, 6:09 pm IST
Updated : Jan 12, 2023, 6:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Former Health Minister Mangal Pandey paid tribute to Swami Vivekananda on his birth anniversary
Former Health Minister Mangal Pandey paid tribute to Swami Vivekananda on his birth anniversary

इस दौरान पांडेय ने कहा कि कहा कि हम विवेकानंद जी के बताए मार्ग पर चलकर विकसित समाज व राष्ट्र के निर्माण की ओर आगे बढ़ें।

पटना : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने आघ्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद जी की 160 वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर उन्हें याद करते हुए अपने सरकारी आवास पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित की। इस दौरान पांडेय ने कहा कि कहा कि हम विवेकानंद जी के बताए मार्ग पर चलकर विकसित समाज व राष्ट्र के निर्माण की ओर आगे बढ़ें। खासकर युवाओं को उनसे प्रेरणा व सीख लेनी चाहिए। युवा हमारे देश का भविष्य हैं। आने वाली पीढ़ी उनके विचारों को अवश्य अपनाएं। ठीक वैसे जैसे हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी उनके विचारों को आत्मसात कर देश का नेतृत्व कर रहे हैं।

 पांडेय ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश नित नई उचांइयों को छू रहा है। यही नहीं विवेकानंद जी के बताए मार्ग पर चलकर विकसित व खुशहाल राष्ट्र का निर्माण कर रहे हैं, ताकि भारतीय सभ्यता और संस्कृति अक्षुण्ण रहे। भारत की अध्यात्म और संस्कृति का जो सपना विवेकानंद जी ने देखा था, उसका अनुसरण करते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री न सिर्फ भारत, बल्कि पूरे विश्व में उनके विचारों को पहुंचा रहे हैं। आज के युवा व देश के लोग उनके बताए मार्ग पर चलें और राष्ट्रनिर्माण में अपनी भूमिका अदा करें। हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री भी यही चाहते हैं। विवेकानंद जी ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन किया था। उनके आघ्यात्म, त्याग व समर्पण ने सभी का दिल जीत लिया था।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM